हाल ही में सोनी सब के ‘चिड़ियाघर’ में 8 साल का लीप आया है। इस लीप के बाद शो में कई नये कलाकार शामिल हुये हैं और वे दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। यह कहानी 8 साल आगे बढ़ चुकी है और चिड़ियाघर परिवार में सब कुछ बदल चुका है। 5 साल से लगातार सफलतापूर्वक चल रहे इस शो में पहले भी कई चुनौतियां सामने आ चुकी हैं। इन चुनौतियों का समाधान परिवार के सभी सदस्य साथ मिलकर किया करते थे। लेकिन जैसे-जैसे साल बीतते गये, किरदार बड़े होते गये तथा अब हम और अधिक सदस्यों के बीच मतभेद को देख पायेंगे। इसके बावजूद वे सब एक साथ एक जगह पर रह रहे हैं और आज की नई परेशानियों से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

सुमित अरोड़ा ने बताया, ‘हमें इस बात का पता भी नहीं चला कि कैसे 8 साल बीत गये, जबकि परिवार में कई सारे बदलाव हुए हैं। परिवार के लोगों के बीच थोड़े बहुत मतभेद हैं, क्योंकि अब वे दूसरों से अधिक खुद को महत्व देने लगे हैं। अब तो बच्चे भी बड़े हो गये हैं। पैरेंट्स के रूप में बच्चों को लेकर हमारा रवैया और भी सुरक्षात्मक हो गया है, लेकिन अब वे आधुनिक हो चुके हैं। समस्याएं अब भी वही हैं, लेकिन चिड़ियाघर में रहने वाले लोग अब अधिक आत्म-केंद्रित हो गये हैं।’
सारांश वर्मा उर्फ कपि ने बताया, ‘इन पिछले 8 सालों में मैं अधिक जिम्मेदार बन गया हूं। पहले मैं केवल अपनी पत्नी का ख्याल रखता था और अब मेरे पास दो शरारती बच्चे भी हैं ख्याल रखने के लिये। चूंकि, परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव है, अब हमें अपने खर्चे खुद संभालने हैं। हालांकि, मैंने परिवार में अपना सहयोग देना शुरू कर दिया है। भले ही कई सारी चीजें बदल गई हों, लेकिन इसके बावजूद बाबूजी के पाठ और जो मूल्य उन्होंने हमें सिखाये थे, अब भी बरकरार हैं।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.