• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 25th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
CM शिवराज की पत्नी और बेटे ने संभाली बुधनी में प्रचार की कमान 
Home
News
राजनीति

CM शिवराज की पत्नी और बेटे ने संभाली बुधनी में प्रचार की कमान 

October 21st, 2023 urvashi Goel Articles, Breaking News, देश, राजनीति 0 comments

CM शिवराज की पत्नी और बेटे ने संभाली बुधनी में प्रचार की कमान 
  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

MP Assembly Elections 2024

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को हल्के में नहीं लें. मुंह में शक्कर, पैर में चक्कर, … सीने में आग और सिर पर बर्फ लेकर प्रचार में जुट जाएं. इस बार 230 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतों से बुधनी में जीत दर्ज कराना है. सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी हैं. चुनाव की कमान शिवराज की धर्मपत्नी साधना सिंह और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने संभाल ली है. उन्होंने बुधनी विधानसभा के रेहटी और भेरुंदा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देते हुए साधना सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं. वहीं, कार्तिकेय सिंह चौहान ने बुधनी से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल पर जमकर निशाना साधा.

सीएम शिवराज की धर्मपत्नी साधना सिंह ने कहा कि विकास कार्य और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं. कोई घर नहीं छूटे. हर घर में हमें जाना है. सभी एकजुट होकर लग जाएं. 230 विधानसभाओं में बुधनी में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज हो. हमारे विधायक शिवराज जी ने तस्वीर और तकदीर क्षेत्र की बदल दी. 30 साल पहले जब मेरी शादी हुई और मैं आई तब क्या हालात थी, और आज क्या नहीं है. योजनाओं को लेकर हर घर में जाएं और बताएं.

चुनाव को हल्के में नहीं लें 

साधना सिंह ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को हल्के में नहीं लें. मुंह में शक्कर, पैर में चक्कर, सीने में आग और सिर पर बर्फ इन चार चीजों को ध्यान में रखते हुए जुट जाएं. इस बार 230 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतों से बुधनी में जीत दर्ज कराना है. वही, उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की यहाँ का चुनाव जनता ही लड़ती हे, प्रत्याशी बस फॉर्म भरने के लिए आते है. जनता बस चुनाव लड़ती है और जीतती है. यहाँ का हर कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान है. 

कार्तिकेय चौहान ने कांग्रेस और विक्रम मस्ताल पर साधा निशाना

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हो गया है. यहाँ बैठकर रणनीति बनाई जाएगी. कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस चुनाव में जो नतीजे आयेंगे वह अनुकूल और चौकाने वाले रहेंगेवहीं, उन्होंने बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल और उनके बयानों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अभी यहां आए हुए तीन महीने भी नहीं हुए हैं. मैं उनका स्वागत सम्मान करता हूं. हमारी संस्कृति रही है. प्रत्याशी कोई भी हो, उसको आदर की दृष्टि से देखना चाहिए.

Naina

BAJMC-1

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article अमेरिका में बनकर तैयार हुआ सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
Previous article इजरायल का अंत शुरु दुनिया लेंगे बदला : इस्लामा

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions