• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 14th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
रीसाइक्लिंग अभियान की सफलता के लिए  जनता की भागीदारी महत्‍वपूर्ण
रीसाइक्लिंग अभियान की सफलता के लिए  जनता की भागीदारी महत्‍वपूर्ण
Home
News
देश

रीसाइक्लिंग अभियान की सफलता के लिए  जनता की भागीदारी महत्‍वपूर्ण

August 6th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
केन्‍द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग तथा गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज यहां प्रवासी भारतीय केन्‍द्र में ‘’वस्‍तुओं 
की रीसाइक्लिंग के माध्‍यम से सतत विकास : नीतिगत व्‍यवस्‍था’’ विषय पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्‍मेलन का आयोजन नीति आयोग द्वारा किया गया था। सम्‍मेलन में हुयी चर्चाओं में आयोग के 
उपाध्‍यक्ष श्री राजीव कुमार, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वस्‍तुओं की रीसाइक्लिंग के जानकार दुनियाभर के 
विशेषज्ञों ने  भाग लिया। इस  सम्‍मेलन के जरिए भारत में रोजगार के ज्‍यादा अवसर पैदा करने, आयात पर निर्भरता कम 
करने,पर्यावरण संरक्षण तथा सर्कुलर अर्थव्‍यवस्‍था की अवधारणाएं अपनाने के लिए कई सारे विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का 
प्रयास किया गया है।

अपने उद्धाटन भाषण में श्री गडकरी ने कहा कि रीसाइक्लिंग अभियान की सफलता के लिए  जनता की भागीदारी बहुत महत्‍वपूर्ण है। रीसाइक्लिंग से विकास, धनोपार्जन और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डा. राजीव कुमार ने अपने भाषण में पर्यावरण,अर्थव्‍यवस्‍था और सामाजकि क्षेत्र को रीसाइक्लिंग से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने इसके लिए अल्‍पावधि, मध्‍यावधि और दीर्घावधि लक्ष्‍यों पर जोर देते हुए कहा कि‍ इन लक्ष्‍यों को हासिल कर ‘हम अपने सीमित संसाधनों पर निर्भरता घटा सकेंगे, लैंडफिल्‍स पर निर्भरता पूरी तरह खत्‍म कर सकेंगे तथा देश के सतत विकास और देशवासियों के कल्‍याण के प्रयासों में पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्‍प्रभावों को कम कर पाएंगे।’ श्री अमिताभ कांत ने  दहाई अंक की विकास दर हासिल करने की देश की आकांक्षाओं का उल्‍लेख किया और इसके साथ ही रीसाइक्लिंग को महत्‍व देने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखाकिंत करते हुए कहा कि इससे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के सभी प्रमुख क्षेत्र लाभान्वित होंगे।

दिनभर चलने वाले इस सम्‍मेलन में इस्‍तेमाल की जा चुकी वस्‍तुओं को फिर से इस्‍तेमाल करने लायक बनाने वाली अर्थव्‍यवस्‍था अपनाने, “रीसाइक्लिंग उद्योग में आधारभूत संरचना”, “रीसाइक्लिंग उद्योग में मानक और प्रमाणीकरण”, रीसाइक्लिंग के पर्यावरण लाभ” और  “रीसाइक्लिंग से जुड़े वित्तीय और कराधान मुद्दे” जैसे विषयों पर  पाचं तकनीकी सत्र होंगे। इसके बाद नीति आयेाग के सदस्‍य डाक्‍टर वी के सारस्‍वत सम्‍मेलन में समापन सत्र को संबोधित करेंगे। आशा की जाती है कि सम्‍मेलन में होने वाली इन चर्चाओं से वस्‍तुओं की रीसाइक्लिंग से जुड़े विभिन्‍न पहलुओं के लिए नीतियां बनाने में काफी मदद मिलेगी।

 

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Material Recycling
  • NITI Aayog
  • Nitin Gadkari
  • Pravasi Bharatiya Kendra
  • Sustainable Growth
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article दूसरी पीढ़ी के दौर में आईआईटी का रूप महत्वपूर्ण
Previous article नीलू वाघेला जल्द ही वकील के रूप में दिखाई देंगी

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions