नागरिक संशोधन अधिनियम caa विरोध प्रदर्शन ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर और जाफराबाद के इलाकों में सोमवार को हिंसक घटनाएं सामने आई।
दरसल सोमवार को दो समूहों एक समूह जो सीएए के पछ में था और दूसरा पक्ष सीएए का विरोधी था। पूर्वोत्तर दिल्ली के मौजपुर इलाके मे सुबह 10 बजे के आसपास दोनो गुट आमने सामने आ गए। दोनो पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर बन्दूक तान दी और फायरिंग भी की।
हिंसा को बढते देर नहीं लगी और दोनों विचारधाराओं क लोग मौजपुर को जाफराबाद से जोडऩे वाली सडक पर निकल आए। जिसमें दिल्ली मेट्रो का एक बडा हिस्सा इस सडक के साथ चलता है।
इसके साथ ही हम आपको बता दें की इस पथराव में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई ,9 नागरिकों ने अपनी जान गवा दी।एक डीसीपी रैंक अधिकारी घायल हो गया। पेट्रोल पंप को आग लगा दिया। इस हिंसा मे प्रदर्शकारियों ने घरों, कारो और दुकानों को जला दिया।।











Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.