नई दिल्ली- अभिनेत्री बॉबी डार्लिंग ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ मारपीट करने और शराब के नशे में बुरा बर्ताव करने संबंधी कई बड़े आरोप लगाये हैं. दूसरी तरफ उनके पति रमणिक ने सफाई देते कहा, उसकी नजर मेरी संपत्ति पर है.

Bobby Darling
बॉबी ने कहा, मेरे पति को शक है कि मेरा संबंध दूसरे पुरुषों के साथ है. इस बात को लेकर वह मेरे साथ मारपीट करते हैं. उनका यह मानना है की वह उनपे दबाव बनाते हैं. मैं मुंबई वाला फ्लैट भी उनके नाम कर दूं. मेरे ही पैसे से उसने नयी गाड़ी खरीदी. मैं अब तलाक लेकर मुंबई शिफ्ट होना चाहती हूं. बॉबी डार्लिंग ने पिछले साल फरवरी में बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी. बता दें कि बॉबी टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से पिछले साल फरवरी में बॉबी ने शादी की थी. लेकिन अब इन दोनों के बीच विवादों की खबर आ रही है. बॉबी ने न सिर्फ मारपीट बल्कि उनकी प्रॉपटी हथियाने का भी आरोप लगाया है.
बॉबी के आरोप पर पति रमणिक का उल्टा उसी पर आरोप लगाते हुए कहा हैं की, बॉबी ने मेरे साथ धोखा किया है वह मेरे जायदाद के पेपर और सोना लेकर भाग गयी. मैंने कभी भी न उस पर हाथ नहीं उठाया और न ही धमकी दी. वह जिस फ्लैट पर अपना दावा कर रही है वह मेरा है उसे मैंने तब खरीदा था जब उसने मेरी मां के साथ रहने से इनकार कर दिया था. वह मुझ पर इसलिए आरोप लगा रही है क्योंकि वह पूरी प्रॉपर्टी हासिल कर सके.
फिल्मों की बात करें तो वे ‘हंसी तो फंसी’ (2012), ‘क्या कूल हैं हम’ (2005), ‘पेज 3’ (2005) सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.बॉबी डार्लिंग का नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है. उन्होंने अब तक 18 बार गे (समलैंगिक) का किरदार निभाया है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.