• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
नीली अर्थव्यवस्था भारत के आर्थिक विकास कार्यक्रम का महत्वपूर्ण अंग
नीली अर्थव्यवस्था भारत के आर्थिक विकास कार्यक्रम का महत्वपूर्ण अंग
Home
News
देश

नीली अर्थव्यवस्था भारत के आर्थिक विकास कार्यक्रम का महत्वपूर्ण अंग

November 29th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

नौवहन, सड़क यातायात एवं राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत ‘इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन (आईओआरए)’ की रूपरेखा के जरिये नीली अर्थव्यवस्था को वहनीय, समावेशी और जन आधारित तरीके से प्रोत्साहित करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि नीली अर्थव्यवस्था भारत के आर्थिक विकास कार्यक्रम का महत्वपूर्ण अंग है और हमारा 95 प्रतिशत से अधिक का कारोबार समुद्र के जरिये होता है। श्री गडकरी आज नैरोबी में वहनीय नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन में बोल रहे थे।

भारत द्वारा सामुद्रिक संसाधनों के विकास पर दिए जाने वाले महत्व का उल्लेख करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि इस संबंध में हमारा राष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रतिपादित ‘सागर’ (सभी क्षेत्रों के लिए सुरक्षा और विकास) की धारणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज में बना हुआ नीला चक्र नीली अर्थव्यवस्था की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नौवहन मंत्रालय इस क्षमता का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।  श्री गडकरी ने भारत के महत्वाकांक्षी सागरमाला कार्यक्रम का भी उल्लेख किया और बताया कि इस कार्यक्रम से भारत में समुद्र के जरिये सामान के आवागमन तथा बंदरगाह के विकास में क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 600 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है, जिनमें 2020 तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश होगा। कार्यक्रम के तहत तटीय आर्थिक जोन विकसित करने के लिए प्रत्येक स्थल के संबंध में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश प्रस्तावित है।

श्री गडकरी ने केन्या के यातायात, अवसंरचना, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री जेम्स वायनायना मचारिया के साथ भी बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान जहाज निर्माण, तटरक्षक के लिए जहाज उपलब्ध कराने तथा अन्य क्षेत्रों में भारत के सहयोग की पेशकश की। श्री गडकरी ने भारत में विकसित होने वाली इलेक्ट्रिक कारों और वाहनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके लिए केन्या में बाजार उपलब्ध हो सकता है। केन्या के मंत्री ने केन्या में जहाज निर्माण शुरू करने के लिए भारत से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि द्विपक्षीय सहयोग को नीली अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ाकर अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को दुपहिया वाहनों के निर्माण में महारत हासिल है और केन्या तथा अन्य अफ्रीकी देशों में उसके लिए बड़ा बाजार मौजूद है। केन्या के मंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए यहां अच्छा निवेश अवसर मौजूद है।

श्री गडकरी ने श्री मचारिया को भारत आगमन का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि भारत में मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने के विषय में दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Blue Economy
  • featuredhomeews
  • full potential
  • Ganga Rejuvenation
  • hImcomnews
  • Indian Ocean Rim Association
  • India’s economic development
  • National Vision
  • Nitin Gadkari
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article कुशवाहा का मोदी कैबिनेट सेे इस्तीफा
Previous article डोनबास ने स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions