चंडीगढ़- मंगलवार शाम पंजाब के संगरूर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. अब तक आग लगने का कारण नहीं पता चला है. पुलिस ने बताया कि सुलार घराट में इमारत के भीतर छह लोगों के फंसे होने कि आशंका हैं.

डीएसपी योगेश कुमार ने बताया की गोदाम की इमारत की छत ढह गयी है. घायलों को पटियाला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से एक की हालत गंभीर है. संगरूर के एसएसपी मनदीप सिंह ने पीटीआई को फोन पर बताया कि दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है.
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संगरूर के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि घायलों से अस्पतालों में शुल्क नहीं वसूला जाए और इमारत से लोगों को निकालने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए ।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.