टेजीविजन शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ एक्टिंग, डांस और ड्रामा की प्रतिभा का एक पावर हाउस है। अपने मेंटर के मार्गदर्शन में ये छोटे प्रतिभागी बार—बार कई यादगार परफार्मेंस देते हैं।
हाल ही में, इस कार्यक्रम के सेट्स पर एक विशेष मेहमान आया और उसने खुद को इस स्टेज पर एक सच्चा सितारा साबित किया। यह कोई और नहीं बल्कि श्रेयस था जो कि प्रोजेरिया से पीड़ित है, जो कि बच्चों की उम्र तेजी से बढ़ाने वाला एक प्रोग्रेसिव जेनेटिक डिसऑर्डर है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर पहुंचा और उसने अपने आत्मविश्वास व प्रतिभा से बमन ईरानी, रवीना टंडन व अरशद वारसी तीनों ही जजों को सम्मोहित कर दिया।
लेकिन, बस इतना ही नहीं। सेट का एक स्रोत बताता है, ‘श्रेयस के पिता ने बताया कि उसने 5 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था और वह एक सामान्य बच्चा था। लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन, उसके माता-पिता ने वजन और बालों के बेहद कम होने की बात नोटिस की, जिसके बाद इस बीमारी के बारे में पता चला। वह यह भी बताते हैं कि श्रेयस बड़ी आसानी से हार्मोनियम बजा लेता है और उसे गाना बहुत पसंद है।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.