23 साल के कैनेडियन गायक जस्टिन बीबर के स्वागत के लिए मुंबई में पूरी तैयारियां हो चुकी हैं | जेसा की हम सब जानते है जस्टिन बिबर पहली बार भारत आ रहे है और 10 मई बुधवार को मुंबई में उनका कॉन्सर्ट है | यदि सब कुछ ठीक रहा तो ग्रैमी पुरस्कार विजेता बीबर करण जौहर के साथ उनके टॉक शो में भी बातचीत करते नज़र आएंगे |
बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ के पांच सीजन पूरे हो गए हैं| और अब करण जौहर बीबर के साथ इस शो के छठे सीजन की शुरुआत करेंगे |

यह पहला मौका होगा जब भारत के किसी टॉक शो में इंटरनेशनल हस्ती दिखाई देंगी | करण जौहर काफी इंटरनेशनल मंचों पर रिचर्ड गेर, मारिया शारापोवा, ह्यू जैकमैन, क्रिस्टिन लूबोटिन, मेरिल स्ट्रीप, रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ बात-चित कर चुके हैं |
प्लान के मुताबिक जस्टिन बीबर मुंबई के अलावा, दिल्ली, जयपुर और आगरा का भी जायेंगे और वो ताजमहल भी देखना चाहते हैं |







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.