नई दिल्ली। श्रीदेवी को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें म़़ॉम फिल्म के लिए मरणोपरांत दिया जाएगा।

The Jury Members of 65th National Film Awards along with the Head of the Jury, Shri Shekhar Kapur presenting the Jury Report to the Union Minister for Textiles and Information & Broadcasting, Smt. Smriti Irani, in New Delhi on April 12, 2018.
साथ ही बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड राजकुमार राव की न्यूटन फिल्म को दिया जाएगा। पंकज त्रिपाठी को स्पेशल इसी फिल्म में अभिनय के लिए दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऑस्कर के लिए भी न्यूटन नॉमिनेट हुई थी।
शुक्रवार को दिल्ली में पुरस्कारों की घोषणा समिति के चेयरमैन शेखर कपूर ने की। उन्होंने बताया कि विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा। अन्य पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर रिद्धी सेन (फिल्म नगर कीर्तन-बंगाली ), बेस्ट फिल्म (आल लैंग्वेज)- विलेज राक स्टार (असमिया), बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री- दिव्या दत्ता, बेस्ट बैक ग्राउंड स्कोर- ए.आर. रहमान, बेस्ट निदेशक-जराज (फिल्म भयानकम-मलयाली), बेस्ट निदेशन – अब्बास अली मोघुल (फिल्म बाहुबली 2 द कन्क्लूजन), बेस्ट पापुलर फिल्म -बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन शामिल हैं।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.