2 अक्टूबर को होने वाली महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बाहुबली उर्फ प्रभास ने सोशल मीडिया अपनी भावनाएं व्यक्त की। अभिनेता ने स्वच्छ भारत पहल पर अपने विचारों को उजागर करने हेतु फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया। बाहुबली के महाकाय किरदार से अपने दर्शको का दिल जीतने वाले प्रभास ने अपने प्रसंशको से अपने दिल की बात बयां करते हुए राष्ट्रव्यापी पहल की ओर अपने व्यक्तिगत झुकाव की घोषणा की।

सोशल मीडिया मंच पर अपने विचार साझा करते हुए प्रभास ने लिखा है,”मेरे सभी अद्भुत प्रशंसक, जब हम इस महत्वपूर्ण दिन यानी महात्मा गांधी जी की जयंती के करीब पहुंच गए हैं, जो हमेशा स्वच्छता के लिए प्रयास करते थे, ऐसे में, मैं इस अवसर पर स्वच्छ भारत पहल के साथ भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के काम पर प्रकाश डालना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैं व्यक्तिगत रूप से विश्वास करता हूं। मेरे देश को स्वच्छ और स्वस्थ रखना सिर्फ नागरिक के तौर पर मेरा कर्तव्य नहीं है बल्कि एक आदत भी है। वो सभी जो मेरे जैसा ही महसूस करते हैं, हमे ऐसे ही एक स्वच्छ भारत के लिए अपनी पूरी कोशिश करते रहना चाहिए। हमारा देश निश्चित रूप से पहले से ही ज्यादा सुंदर होगा। जय हिन्द!”
प्रभास ने ऐसे दिमाग रखने वाले लोगों से देश के स्वच्छता और स्वास्थ्य की दिशा में योगदान जारी रखने का अनुरोध किया है। भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली: द कॉनकलुझन‘ देने के बाद, प्रभास को अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ एक्शन-पैक त्रिभाषी “साहो” में देखा जाएगा।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.