नयी दिल्ली. टाइगर श्राफ की नई फिल्म बागी-2 बॉक्स अॉफिस पर धुम मचा रखी है। बाग़ी2 ने पहले दिन बेहद शानदार ओपनिंग ली है, जो ना सिर्फ़ 2018, बल्कि टाइगर के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग है। इस फिल्म में पहली बार टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पर्दे पर नज़र आई।

टाइगर श्रॉफ की ये सबसे बड़ी फिल्म है, जिसे देशभर में 3500 से अधिक स्क्रींस पर और ओवरसीज में 45 देशों की 625 स्क्रींस पर 30 मार्च को रिलीज किया गया। टाइगर के एक्शन को देखने के लिए दर्शकों में भी भारी उत्साह था, जिसके चलते पहले दिन फ़िल्म ने 25.10 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया।

टाइगर ने अपने फैन्स को हैरान कर देने वाले ढे़रों ऐक्शन सीन किए हैं, जो कि सिनेमाघरों में फैन्स को सीटियां बजाने के लिए मजबूर कर देंगे। उन्होंने फिल्म के लिए खासतौर पर हॉन्गकॉन्ग में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। डी आई जी के रोल में मनोज वाजपेयी हमेशा की तरह जमे हैं। वहीं एसीपी के रोल में रणदीप हुड्डा ने भी बढ़िया ऐक्टिंग की है। दीपक डोबरियाल ने भी अपने उस्मान लंगड़ा के रोल को बखूबी निभाया है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.