लाइफ ओके का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो ‘गुलाम’ अपनी दिलचस्प और रोमांचक स्टोरीलाइन के लिए दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। शो में मनोरंजन का डोज बढ़ने के लिए इसमें एक नए किरदार की इंट्री होने जा रही है। अनुभवी अभिनेता आलोकनाथ, जो टेलीविज़न पर सबसे अच्छे ‘बाबूजी’ की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं, उनको एक महत्वपूर्ण कैरेक्टर के लिए एप्रोच किया गया है।
हां, आपने सही सुना। शो में जल्दी ही एक नए करेक्टर की एंट्री होने वाली है। सेट से हमारे विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शो में शिवानी (नीति टेलर) के पिता की भूमिका निभाने के लिए आलोकनाथ से संपर्क किया गया है।
जग्गा जासूस कहते हैं, ‘शो में जल्द ही शिवानी के पिता की एंट्री होगी, जो शो में कुछ नया और अनूठा ट्विस्ट लेकर आएंगे। इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्रिय बाबूजी आलोकनाथ से संपर्क किया गया है। इसके लिए बातचीत चल रही है और दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। अगर चीजें सही रहती हैं तो वह शिवानी के पिता का रोल प्ले करेंगे’।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.