ऐश्वर्या राय बच्चन की नई फिल्म ‘फन्ने खान’ काफी सुर्खियों मे है. फन्ने खान में ऐश्वर्या राय बच्चन एक मुख्य भूमिका मे नज़र आएगी. इस फिल्म में पहली बार ऐश्वर्या और थ्री ईडियट्स फेम आर. माधवन रोमांस करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले ऐश्वर्या के अपोजिट फन्ने खान में अनिल कपूर को साइन किए जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन ये एक केवल अफवाह ही साबित हुई. इसके बाद कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें ऐश्वर्या के अपोजिट राजकुमार राव, विकी कौशल या विवेक ओबेरॉय के कजिन अक्षय ओबेरॉय के होने की संभावना जताई जा रही थी.जानकारी के मुताबिक , फिल्म में ऐश्वर्या एक गायिका के किरदार में नजर आएंगी. फन्ने खान का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं. अगस्त के अंत तक फन्ने खान की शूटिंग शुरू हो जाएगी. ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी.
![]() |
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘ताल के समय भी लोगों को लग रहा था कि ऐश्वर्या मेरे अपोजिट हैं, लेकिन वे अक्षय खन्ना के अपोजिट थीं. हमारे बीच थोड़ा सा रोमांस जरूर था. ‘हमारा दिल आपके पास है’ में वे मेरी पत्नी बनी थीं. इसमें हमें ऐसा अजनबी बताया गया है, जो साथ तो रहता है, लेकिन उनके बीच कोई रोमांस नहीं होता. इस कारण ये कहानी दिलचस्प हो जाती है. यह हमें कास्ट करने का दूसरा पहलू था. अनिल ने कहा कि ऐश्वर्या से उनकी अच्छी दोस्ती है. वे उनकी मां का भी काफी सम्मान करते हैं.








Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.