मुंबई. एक बार फिर आदित्य नारायण विवादों को लेकर चर्चा के विषय बने हुए है। कुछ दिनों पहले वह एक एक्सीडेंट के मामले में बुरी तरह फंंसे थे। 12 मार्च 2018 को अपनी कार से उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस घटना में दो लोग घायल हो गये थे। घायलों को तुरंत कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसी में से एक ऑटो ड्राइवर की हालत अब भी काफी नाजुक बनी हुई है।

ख़बर है कि उसकी हालत और गंभीर होती जा रही है और हालत में कोई सुधार नहीं है। पिछले दिनों इसी मामले में आदित्य नारायण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन उन्हें बाद में जमानत मिल गई। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक ऑटो में एक महिला (उम्र 32) और ड्राइवर (उम्र 64) थे। आदित्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया था और वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भी भेजा था। घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के सामने हुई थी। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो आदित्य खुद महिला और ड्राइवर को अस्पताल लेकर गए थे।

इससे पहले भी आदित्य सुर्खियों में आए थे। पिछले साल वे एक एयरलाइंस के कर्मचारी से भिड़ गए थे। यह मामला रायपुर का था। 2011 में भी वे एक लड़की को भद्दे कमेंट्स करने को लेकर खबरों में आए थे।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.