आप आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को जब से पार्टी से निकाला गया है तब से उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पहले कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर घूस का आरोप लगा कर न्यूज़ चैनेलों और अखबारों में खूब सुर्खियां बटोरी साथ ही वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के विदेश दौरे में आने वाले खर्च को सर्वाजनिक किए जाने की मांग को लेकर अपने ही घर के बाहर अनशन पर बैठ गए। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिनमें शामिल है – संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक।

Kapil Mishra
अनशन पर बैठे हुए कपिल मिश्रा ने कहा की यह अनशन नहीं, बल्कि सत्याग्रह है और केजरीवाल जब तक इन यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते तब तक वह भूख हड़ताल पर रहेंगे, बस जल ग्रहण करेंगे।
इस दौरान कपिल मिश्रा ने अपना एक लिखित बयान पढ़ा जिसमें लिखा था कि इन विदेश यात्राओं की डिटेल्स और इसमें खर्च किए गए रुपये कहां से आए। कहां-कहां गए, क्यों गए, क्या-क्या किया और किसके पैसों से ये सब किया गया। आपने हमेशा कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने के भी पैसे नहीं है, फिर इन विदेश यात्राओं के पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा, मुझे किसी ने कहा है कि ये जानकारियां सामने आने के बाद आपको जनता एक पल भी कुर्सी पर नहीं रहने देगी। ऐसा क्यों? क्या राज छुपे है इन यात्राओं में।’
बता दें की लगातार पार्टी पर वार करने में लगे कपिल मिश्रा ने अरविन्द केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के बीच हुई ‘डील’ और आप नेताओं की विदेश यात्राओं से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में सीबीआई को बताया।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.