• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
व्‍यवसाय के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व बिल्‍कुल उचित: सुरेश प्रभु
व्‍यवसाय के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व बिल्‍कुल उचित: सुरेश प्रभु
Home
News
देश

व्‍यवसाय के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व बिल्‍कुल उचित: सुरेश प्रभु

August 3rd, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व (सीएसआर) उन कंपनियों के लिए देश में एक अनुकरणीय मॉडल बन गया है जिन्‍हें यह आभास हो गया है कि समाज की भलाई के बगैर उनकी वित्तीय कामयाबी अधूरी है। नई दिल्‍ली में सीएसआर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सीएसआर एक वास्‍तविकता है और समाज में निवेश करना कंपनियों के लिए वाणिज्यिक दृष्टि से एक अच्‍छा कदम है।

श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत वर्ष 2035 तक 10 लाख करोड़ (ट्रिलियन) की अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा, तब तक सीएसआर से जुड़ी धनराशि भी बढ़ जाएगी और उसे सामाजिक मुद्दों में निवेश किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जल की उपलब्‍धता एक प्रमुख समस्‍या का रूप धारण करती जा रही है, अत: यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस समय तक विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाने वाले भारत में जल की कोई समस्‍या नहीं होगी। श्री सुरेश प्रभु ने यह सुझाव दिया कि पेयजल की उपलब्धता की समस्‍या दूर करने के लिए कंपनियों को नई प्रौद्योगिकी और प्रबंधकीय विशेषज्ञता सुलभ करानी चाहिए।

मंत्री महोदय ने समस्‍त संसाधनों यथा वित्तीय, प्रबंधकीय, नीतिगत रूपरेखा और स्‍थानीय संसाधनों को आकर्षित करते हुए भारत सरकार और कॉरपोरेट घरानों से संयुक्‍त प्रयास करने का आह्वान किया ताकि जल, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के क्षेत्रों में गंभीर चुनौतियों का सामना किया जा सके। मंत्री महोदय ने इस अवसर पर शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और आजीविका जैसी विभिन्‍न श्रेणियों के तहत घोषित विजेताओं को सीएसआर पुरस्‍कार प्रदान किए।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • anexemplary model
  • Corporate Social Responsibility
  • Education
  • featuredhomeews
  • good for Business
  • healthcare
  • hImcomnews
  • new technology and managerial expertise
  • skill development
  • Suresh Prabhu
  • women empowerment and livelihoods.
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के प्रतिभागी राष्ट्रपति से मिले
Previous article उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वित्त पोषण बढ़ा

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions