• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 25th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
कोरोना के बिच जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल जा सकता है 100 के पार…..
कोरोना के बिच जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल जा सकता है 100 के पार…..
Home
News
राजनीति

कोरोना के बिच जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल जा सकता है 100 के पार…..

June 25th, 2020 urvashi Goel Articles, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

25 June 2020,Anushtha Singh

कोरोना संकट के बीच भारत में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. मंगलवार को लगातार 10वे दिन पेट्रोल और डीज़ल दोनों के दामों में इजाफ़ा हुआ.
मंगलवार को दिल्ली मे पेट्रोल 47 पैसे महंगा होकर 76.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं, डीज़ल में प्रति लीटर 57 पैसे की बढ़त हुई है. अब दिल्ली में डीज़ल 75.19 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. यह गति ऐसे ही जारी रही, तो पेट्रोल-डीजल के भाव 100 रुपये को भी पार कर सकते हैं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी होने की आशंका है दिल्ली में डीजल की कीमत, पेट्रोल से ज्यादा हो गई है. देश में ​पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 18 दिन से लगातार बढ़ रहे हैं.

डीजल-पेट्रोल की कीमतें अभी और बढ़ने के ही पूरे आसार हैं. अभी तेल कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं. इसके बाद राज्य सरकारें इस पर वैट बढ़ाएंगी. लॉकडाउन की वजह से राज्यों की इकोनॉमी की हालत खराब ही है, तो वे भी इस मौके की तलाश में हैं कि कब पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने का मौका मिले.
पहले केंद्र सरकार ने इस पर लगातार टैक्स बढ़ाया, अब तेल कंपनियां दाम बढ़ाकर अपने हालात को ठीक कर रही हैं और आगे राज्य सरकारें टैक्स बढ़ाकर अपना राजस्व बढ़ाने की कोशिश करेंगी. यानी तेल को सरकारों ने टैक्स के मामले में एक आमदनी का जरिया समझ लिया है. इस सबका पूरा बोझ जनता पर जाएगा.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई की ओर बढ़ने की वजह से अगले दिनों में महंगाई का तगड़ा झटका जनता को लगने वाला है. खासकर डीजल का रेट बढ़ना ज्यादा नुकसानदेह है. भारत में डीजल का इस्तेमाल कृषि, ट्रांसपोर्ट जैसे जरूरी काम में किया जाता है. डीजल के रेट बढ़ने से कृषि पैदावार के रेट बढ़ेंगे और तमाम सामान की ढुलाई भी बढ़ जाएगी. ट्रकों का भाड़ा बढ़ जाएगा. इसकी वजह से महंगाई बढ़ने के पूरे आसार हैं. इस बिच देश में बढ़ते महंगाई
को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार मोदी सरकार पर हमला बोला जा रहा है. बुधवार को पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को जमकर घेरा.

इसी मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक चार्ट साझा करते हुए लिखा कि सरकार ने कोरोना और पेट्रोल-डीजल के दाम को अनलॉक कर दिया है. बढ़ते महंगाई को देख कर ये लगता है की केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें रेवेन्यू के लिए पेट्रोल और डीज़ल के टैक्स पर काफ़ी हद तक निर्भर हैं.
लॉकडाउन के दौरान देश भर में पेट्रोल और डीज़ल की मांग तेज़ी से घटी है और इसलिए सरकार के रेवेन्यू में भी तेज़ी से गिरावट आई है. लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप सी हो गई हैं और इससे राष्ट्रीय ख़ज़ाना बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तेल की क़ीमतों के बढ़ने के साथ महंगाई बढ़ने की संभावना भी तेज़ हो जाती है.

लॉकडाउन की वजह से लाखों लोगों का काम बंद हो गया है और लोगों की आय पर बुरा असर पड़ा है. इतना तो तय है की इस वक़्त क्या महंगाई बढ़ने से लोगों के जीवन पर पर दोहरी मार पड़ने वाली है. ऐसे भी तेल से सबसे अधिक पैसा सरकार के पास आता है, उसके बाद तेल कंपनियां अपना पैसा लेती हैं जिसके बाद डीलर का नंबर आता है और आम जनता तो हर बार आख़िर में ही होती है. पर इतना तो तय है की अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने का असर आम लोगों की जेबों पर निश्चित रूप से पड़ेगा.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • कोरोनावायरस
  • डीजल
  • पेट्रोल
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा-उपयोग से 7 दिन में आधे करें अपने कर्मचारी!
Previous article "फैबीपीरावल"दवा बचाएगी कोरोना के मरीजों को...

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions