• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 14th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
Home
News
देश

November 2nd, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने आज विज्ञान भवन प्रांगन में ‘केवीएस राष्ट्रीय एकता शिविर-एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ नामक शिविर को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि विविधता में एकता होना भारत की विशेषता है।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से सर्वश्रेष्ठ परंपराओं और अनुभवों को साझा करके राज्यों के बीच शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक वातावरण के निर्माण को लेकर किये गये प्रयासों के बारे में खुशी और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के ऐसे प्रयासों से लोकाचार, संस्कृति, भोजन आदि कि विविधता के प्रति परस्पर आदर और स्वीकार्यता स्थापित होती है। उन्होंने कहा कि वास्तव में विविधता में एकता, केन्द्रीय विद्यालय संगठन के साथ-साथ राष्ट्र की शक्ति है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छात्रों को प्रति दिन किसी राज्य की अन्य भाषा के 5 से 6 शब्द सीखना चाहिए। इससे धरातल पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने में मदद मिलेगी। श्री जावड़ेकर ने प्रत्येक क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालयों के असाधरण निष्पादन की सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों के लिए भी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12वीं कक्षा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणामों में सर्वश्रेष्ठ लगभग 98 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किये हैं।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर श्री संतोष कुमार मल्ल ने अपने भाषण में कहा कि प्रत्येक केन्द्रीय विद्यालय अपने आप में एक लघु भारत है, क्योंकि एक छत के नीचे वहां अनेक राज्यों को बच्चे पढ़ते हैं। उपस्थित लोगों के सामने उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी कुछ प्रमुख योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर गुवाहाटी क्षेत्र के छात्रों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति की और दिल्ली इलाके के छात्रों ने मिस्र का नृत्य किया। अपर आयुक्त (शिक्षा) श्री यू एन खावडे ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। विज्ञान भवन प्रांगण में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय संगठन का यह कार्यक्रम 2 नवम्बर को समाप्त होगा। समापन समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव (माध्यमिक शिक्षा एवं शिक्षण) सुश्री रीना रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Ek Bharat Shreshth Bharat
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • HRD Minister
  • Kendriya Vidyalayas
  • Prakash Javadekar
  • School Education
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article भारत का पहला ‘आवाजाही में सुगमता’ सूचकांक जारी
Previous article मैं मायके चली जाउंगी में नीलू वाघेला को अपना बीएफएफ मिला

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions