• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
81 सीटों के लिए जनता का फैसला ईवीएम में बंद ,अब 23 को नतीजा का इंतजार
81 सीटों के लिए जनता का फैसला ईवीएम में बंद ,अब 23 को नतीजा का इंतजार
Home
News
राजनीति

81 सीटों के लिए जनता का फैसला ईवीएम में बंद ,अब 23 को नतीजा का इंतजार

December 20th, 2019 Upendra Kumar Paswan Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की किस्मत ईवीएम में बंद कर दी है. 23 दिसंबर को इनके लिए जनता का फैसला सामने आएगा झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. इसी के साथ सभी 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई. अब सबकी नजरें 23 दिसबंर पर टिकी हैं. उस दिन नतीजे सामने आएंगे. कुल मिलाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. करीब डेढ़ महीने चले चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटीरझारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. इसी के साथ सभी 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई. अब सबकी नजरें 23 दिसबंर पर टिकी हैं. उस दिन नतीजे सामने आएंगे. कुल मिलाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. करीब डेढ़ महीने चले चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी.र

20दिसंबर 2019 उपेन्द्र कुमार पासवान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. इसी के साथ सभी 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई. अब सबकी नजरें 23 दिसबंर पर टिकी हैं. उस दिन नतीजे सामने आएंगे. कुल मिलाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. करीब डेढ़ महीने चले चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी.

पांच चरणों के चुनाव में पहले चरण के लिए 30 नवंबर को वोट डाले गये. जिसमें 13 सीटों पर 64.12 प्रतिशत वोटिंग हुई. दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 19 सीटों पर मतदान हुई. और 65.85 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई. तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर 62.58 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर 63.55 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं पांचवें व अंतिम चरण में शुक्रवार को 16 सीटों पर 70.83 प्रतिशत मतदान हुआ.

चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की किस्मत ईवीएम में बंद कर दी है. सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से, हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट से, बाबूलाल मरांडी राजधनवार से और सुदेश महतो ने सिल्ली सीट से चुनाव लड़े. सीएम को उनके ही मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी सीट पर चुनौती दी. सीएम यहां से 5 बार विधायक रहे हैं. इस बार छठी बार मुकाबले में हैं.

विधानसभा चुनाव के दौरान सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी. स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ सभाएं की. बीजेपी की ओर से पीएम मोदी की 9 सभाएं और पार्टी अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह की 11 सभाएं हुईं. उनके अलावा जेपी नड्डा समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया. वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम भूपेश बघेल ने सभाएं की. विपक्ष की ओर से हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने भी प्रचार किया. बाबूलाल मरांडी ने भी सभाएं की.

बीजेपी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ी. सीट बंटवारे पर तालमेल नहीं होने के कारण आजसू ने भी बीजेपी से किनारा कर अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया. जेवीएम भी अकेले मैदान में ताल ठोकती नजर आई. जबकि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा.

2014 विधानसभा चुनाव की बात करें, तो बीजेपी को 37, जेएमएम को 19, जेवीएम को 8, आजसू को  5 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी. अन्य को 6 सीटें मिली थीं.



  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • breaking
  • Chunav
  • jharkhand
  • vidhansabha
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article मोदी सरकार 2.0 की 6 माह,कैसा रहा? जानने के लिए पढ़े पूरी ख़बर।
Previous article दिल्ली में जुम्मे के बाद जामा मस्जिद के पास हुआ उग्र प्रदर्शन,कई जगह मेट्रो स्टेशन बंद

Upendra Kumar Paswan

Related Posts

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions