काबुल। अफगानिस्तान के हेरात में एक आतंकी ने शिया समुदाय की मस्जिद में खुद को उड़ा दिया। इस हादसे में 29 लोगो की मौत हो गई और 63 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये हमला उस वक्त किया गया, जब लोग बड़ी संख्या में नमाज के लिए एकत्रित हुए थे। ये विस्फोट ईरान के बॉर्डर से सटे इलाके में हुआ है।

Attack on Masjid
पुलिस प्रवक्ता अब्दुलहई वलीजादा ने बताया कि वहा एक शख्स के अलावा और भी हमलावर मौजूह थे। वे नमाज पढ़ने वालों के ऊपर ग्रेनेड फेंक रहे थे। अफगानिस्तान में इस साल आंतकी हमलों की वजह से अब तक 1,700 से अधिक नागरिकों की जान जा चुकी है। इस्लामिक स्टेट की स्थानीय इकाई के कट्टरपंथी सुन्नी आतंकी पिछले एक साल में यहां के शिया हजारा अल्पसंख्यकों पर बार-बार हमला चुके हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.