13 May 2020,Harshita
कोरोना वायरस के कहर के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 16 मई से 22 मई तक वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। एएनआई ने ने बताया कि इस दौरान 31 देशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए फीडर फ्लाइट सहित 149 उड़ानें तैनात की जाएंगी।
बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि, “वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस सात मई 2020 से शुरू हुए पहले फेज के तहत अब तक 31 उड़ानों के जरिए 6037 भारतीयों को वापस स्वदेश लाने में कामयाब हुई है।
वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 देशों में 64 उड़ानें चला रही है। इनमें से 42 उड़ानें एयर इंडिया और 24 उड़ानों का परिचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस कर रही है। 12 देशों में अमेरिका, लंदन, बांग्लादेश, सिंगापुर, सऊदी अरब, कुवैत, फिलीपींस, यूएई और मलयेशिया शामिल है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, पहले फेज के तहत विदेश में फंसे 14,800 भारतीयों को वापस लाया जाएगा.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.