अभिनेता टाइगर श्रॉफ के लिए आगामी फिल्म मुन्ना माइकल बहुत ही खास है। सब्बीर खान निर्देशित मुन्ना माइकल फिल्म से टाइगर अपने डांसिंग आइकॉन मायकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दे रहे है , तो वही वे फिल्म में मुन्ना नामक भूमिका कर रहे है , जो उनके पिता जैकी श्रॉफ ने मुन्ना किरादर फेमस किया था।
सिनेमा लेजेंड जैकी श्रॉफ फिल्म में टाइगर का लुक देखने के लिए उत्साहित है। जैकी ने अपना पसंदीदा बन्दना टाइगर को गिफ्ट किया है, जो की टाइगर ने फिल्म मुन्ना माइकल में इस्तेमाल किया है। यह बन्दना सुभाष घई की म्यूज़िकल फिल्म, हीरो (१९८३) हिट फिल्मों में भी इस्तेमाल हुआ है ।
सूत्रों का कहना है ” सब्बीर खान अपने कलाकार के लुक के लिए बहुत सजग रहते है , उन्होंने टाइगर के लुक पर आयशा श्रॉफ और एना सिंह के साथ मिलकर काम किया है , फिल्म की शूटिंग तीन बत्ती इलाके में हुई है जहा अपने शुरवाती दिनों में जैकी इसी इलाके में रहा करते थे। जब जैकी ने टाइगर को उनका बन्दना उपहार में दिया तब वो बेहद भावुक हुए।
टाइगर श्रॉफ कहते है ” हम घर पर मेरे लुक पर काम कर रहे थे, सब्बीर सर चाहते थे की मैं एक मुंबई का सड़क छाप लड़का दिखू, तभी मेरे पिता ने मुझे अपना बन्दना दिया , इससे मेरा लुक परफेक्ट होगया। यह बन्दना पुरे फिल्म में मेरे लुक का हिस्सा है।
निर्देशक सब्बीर खान कहते है ” यह बहुत ही अच्छा क्षण था जब एक असली मुन्ना आगामी मुन्ना को सप्राइज़ दे रहा था। मुन्ना नामक यह किरादर कई सुपरस्टार निभा चुके है , आशा करता हु इस मुन्ना को भी लोग उतना ही पसंद करेंगे। इरॉस इंटरनेशनल और विक्की रजानी निर्मित तथा टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री निद्धि अग्रवाल अभिनीत फिल्म मुन्ना माइकल २१ जुलाई, २०१७ को रिलीज होगी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.