19 दिसंबर 2019 उपेन्द्र कुमार पासवान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिंदुओं के लिए भारत एकमात्र दुनिया का देश है,जबकि मुसलमानों के लिए इस दुनिया में कई देश हैं।
इन्होंने नागरिकता कानून के विरोध में पूरे देश में हो रहे हैं प्रदर्शन को गलत ठहराते हुए और नागरिकता कानून को सही बताते हुए कहा। गडकरी ने कहा,कि पहले मात्र नेपाली एकमात्र हिंदू देश था लेकिन जब एक भी हिंदू राष्ट्र नहीं है,तो हिंदू और सिख कहां जाएंगे।
मुसलमान के लिए कई देश है वहां जाकर अपना नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक राष्ट्रों ने मुसलमानों को शरण देने के लिए उनके संविधान में प्रावधान है।
लेकिन गडकरी ने जोर और बुलंद आवाज में कहा कि भारत के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है,क्योंकि इस कानून के तहत नई घुसपैठियों को आने और बसने से रोका जाएगा।
नितिन गडकरी बार-बार इस बात को दोहरा रहे थे,कि हम अपने राष्ट्र के किसी भी मुसलमान के नागरिक के खिलाफ नहीं हैं।
हम उन लोगों के खिलाफ मे है जो अवैध रूप से घुसपैठिया है और यह नागरिकता संशोधन कानून उसके लिए है।गडकरी ने कांग्रेस और उनके सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की ये लोग देश में गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस पांच दशक से ज्यादा भारत पर शासन किया।
उन्होंने कहा कि अगर हम मुसलमानों के खिलाफ होते तो उनके हित के लिए काम नही करते,लेकिन उनके हित के लिए आज कश्मीर का मुद्दा हो चाहे गरीबी या भुखमरी का हो हम धर्म जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते
कुछ लोग इसे लेकर डराने की कोशिश कर रहे है डरने की जरूरत नहीं है यह लोग अपना रोटी सेकना चाहते है।1947 से देश में रह रहे लोग भारत का अंग है,चाहे वह किसी भी जाति धर्म या समुदाय का हो किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा।..







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.