18 नवंबर 2019,शिवानी पाल
यह ख़बर अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंता में रहने वाले माता पिता को एक राहत की सांस दे सकती हैं लेकिन समोसे,पकोड़ी,छोले भटूरे,पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स….के फैंस बच्चो के चेहरे मुरझा सकते हैं।
फ़ूड सिक्यूरिटी और स्टैंडर्ड पर नजर रखने वाली एजेंसी ने जंग फूड से बढ़ रही समस्याओं को़ रही समस्याओं कोयाओं को अपनी रिपोर्ट में आने वाले समय में एक बड़ा खतरा बताया है जिसमें बच्चों के कम उम्र में बढ़ते मोटापे को लेकर चिंता जताई गई है वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक जंक फूड खाने से बच्चों में टाइप टू डायबिटीज का खतरा पैदा हो रहा है इसी के साथ दिल की बीमारियां बच्चों के लीवर का कमजोर होना अब पाचन क्रिया भी कमजोर हो सकती है इसी के साथ विटामिन डी की कमी और बहुत सी बीमारियां देखी जा सकती हैं जंग फूड बच्चे की मोटापे को भी बढ़ाता है भारत ने मोटापा अब बड़ी बीमारी बन कर सामने आ रहा है चीन के 5 से 19 साल के 6.19 करोड़ बच्चे मोटापे के शिकार हैं भारत ने 5 से 19 साल के 2.75 करोड़ मोटापे की जद में आ चुके हैं दुनिया में करीब 15 करोड बच्चे और किशोर मोटापे की बीमारी से जूझ रहे हैं अगले एक दशक में बच्चों में मोटापा बढ़ने की आशंका लगाई जा रही है अगले 10 सालों में मोटे बच्चों की संख्या 25 करोड़ पहुंच जाएगी !
देश में बढ़ रही इन समस्याओं को देखते हुए FSSAI के जरिए सरकार ने इसके खिलाफ एक अहम कदम उठाया है जिसकी सराहना की जानी चाहिए।
सरकार के निर्देश के अनुसार स्कूलों के 50 मी एरिया तक जंक फ़ूड का नाम निशान नहीं दिखना चाहिए।
स्कूल स्पोट्र्स इवेंट पर किसी भी कंपनी के लिए फ्री सैंपल फ़ूड पर पूरी तरह बैन कर दिया गया है।
इवेंट्स के की फूड बिजनेस ऑपरेटरों से स्पॉन्सरशिप बंद करने के लिए कहा गया है।
स्कूल कैफे डे केयर सेंटर्स के लिए नए मैन्यू चुनने का आदेश जारी किया गया है। मैन्यू में दूध, अंडा,चिकन, पनीर, मछली ,कम फैट दूध शामिल किया जाएगा ।
स्कूलों को सफेद ब्रेड ,पैकेज्ड सूप जैसी चीजों से बचने को कहा गया है।
बच्चों के स्वाद के राजा पिज़ा,बर्गर ,चाऊमीन चाट, पकोड़ी, छोले भटूरे का स्कूलों से तो नाता खत्म किया जा रहा है लेकिन जंक फ़ूड के शौकीन या आदी बच्चो के लिए इतना काफी हैं,वह स्कूल के बाहर भी उन से नाता जोड़ सकते हैं कहने का मतलब इतना है सिर्फ बच्चे ही नहीं बाकी लोग भी जंक फ़ूड की जकड़ में कैद है। स्कूल से बाहर भी सख्त कदम उठाया जाना चाहिए,ताकि इसे सीमा में लाया जा सके।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.