हम सभी अपनी त्वचा को खूबसूरत देखना चाहते हैं लेकिन उसके लिए आप अगर बिना जानकारी के कुछ लगाते हैं तो ये आपको स्किन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

आज के समय मे कौन खूबसूरत नही दिखना चाहता है, जिसके लिए अक्सर लोग सबसे पहले अपनी स्किन के बारे मे सोचते है, अपनी स्किन को मुलायम और ताज़ा दिखाने के लिए घरेलू नुक्से अपनाते है, जिसकी वजह से कभी कभी कुछ चीजे रीएक्शन कर जाति है और त्वचा खराब हो जाती है। स्किन को खूबसूरत बनाने में नींबू का रस, हल्दी और एपल साइडर विनेगर को बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गलती से भी इन्हें सीधे चेहरे पर ना लगायेगा।
नींबू का रस

चेहरे को निखारने में विटामिन-सी बेहद फायदेमंद माना जाता है, पर चेहरे पर नींबू के इस्तेमाल के कई फायदे हैं लेकिन अगर इसे सीधे चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्या भी हो जाती हैं। नींबू के रस को चेहरे पर लगाने से अन-इवन स्किन टोन की प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए सांवले और डार्क स्किन टोन वालों को रोजाना नींबू के रस के इस्तेमाल से बचना चाहिए । नींबू के रस को पानी में मिलाकर लगाना चाहिए या फिर 5-6 बूंदे नींबू के रस में एक चम्मच एलोवेरा जैल डालकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाना बेस्ट रहता है। ड्राई स्किन पर एलोवेरा जैल के साथ आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।
हल्दी

हल्दी में ऐसे कई औषधीय गुण होते हैं। जो आपकी स्किन को सुंदर बनाते हैं। हालांकि संवेदनशील त्वचा के लिए हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन हानिकारक हो सकते हैं। त्वचा पर डायरेक्ट हल्दी लगाने से जलन और सूजन की समस्या भी हो सकती है। हल्दी को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है। इससे स्किन पर निखार आता है। अगर आप इसमें चंदन पाउडर भी मिला सकते हैं
ऐपल साइडर विनेगर

सेब का सिरका यानी ऐपल साइडर विनेगर आपके शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब के सिरके में एसिटिक, सिट्रिक और एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। सेब का सिरका चेहरे पर लगाने से झाइयां, मुंहासे और डार्क सर्कल्स आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं
Dimple Choudhary (BJMC II)







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.