कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इस झगड़े के बाद कपिल ने सुनील से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से माफी भी मांगी, लेकिन इस बार सुनील ने कपिल को माफ नहीं किया और शो को अलविदा कह दिया. सुनील ग्रोवर के शो को छोड़ने के बाद अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो से बायकॉट कर दिया है.सुनील ग्रोवर ने इस झगडे के बाद एक बयां दिया था कि वे अब आगे बढ़ रहे हैं और लाइव शो पर ध्यान दे रहे हैं. सुनील ने दिल्ली में अपना एक लाइव शो भी किया, जिसका परिणाम उन्हें बहुत शानदार मिला था.
लाइव शो के रेस्पोंसे के बाद अब सुनील ग्रोवर अपने लाइव शो पर ही जायदा ध्यान दे रहे है. उनका अगला शो ‘द कॉमेडी फैमिली‘ इसी महीने 27 मई को अहमदाबाद में होने वाला है. इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें उनके पुराने साथी अली असगर, सुगंधा मिश्रा, रोशनी चोपड़ा और चंदन प्रभाकर भी स्टेज पर दिखने वाले हैं. ये सभी कलाकार कपिल का साथ छोड़ चुके हैं. औए अपनी ज़िन्दगी में आगे बाद चुके है.

शो ले लिए जो पोस्टर तैयार किया गया है. उसमे मुख्य भूमिका में सुनील ग्रोवर दिखाई दे रहे है. बाकी के कलाकार भी साथ ही दिख रहे है. इन सभी कलाकारों को छोटे परदे के दर्शक काफी दिनों से मिस कर रहे थे. सुनील ग्रोवर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के अवतार में दिख रहे हैं. इन दोनों किरदारों ने ग्रोवर को काफी प्रसिद्धि दिलाई है.
ये सभी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ किसी टीवी शो में भी नजर आ सकते हैं. अभी सुनील ग्रोवर सोनी टीवी के कई शो जैसे ‘इंडियन आइडल‘ और ‘सबसे बड़ा कलाकार‘ जैसे शो में नजर आ रहे हैं.
हाल ही में अपने नए प्रॉजेक्ट के बारे में बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा था,
‘मेरे पास 10 जगहों से ऑफर हैं, लेकिन अभी किसी प्रॉजेक्ट के बारे में हां नहीं कह सकता हूं. अभी मैं कोई फैसला लेने की स्थिति में नहीं हूं. मैं आगे क्या करूंगा अभी इसके बारे में सोचने की जरूरत है.‘







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.