24 June 2020,Neha Pandey
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी तलाक के बाद भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शुमार है. क्योंकि दोनों अलगाव के बाद भी बहुत अच्छे दोस्त की तरह एक दूसरे का साथ देते हैं. वहीं अब सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है कि ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं. सुजैन के इस पोस्ट के साथ पिंकी रोशन का यह कमेंट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
आपको बता दे सुजैन खान ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जो उस समय की हैं जब उनके बेटे काफी छोटे थे. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में सुजैन ने ऋतिक रोशन को बेस्ट डैड बताया है. इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन बच्चों को दुलारते नजर आ रहे हैं.
इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में सबकी नजर ऋतिक की मां पिंकी रोशन के कमेंट पर गई. उन्होंने यहां लिखा है, “इतनी सुंदर,”. इस कमेंट से ये साफ हो चुका है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक के बाद भी दोनों के परिवार आज भी दिल से जुड़े हुए हैं. लोगों को यह बात काफी पसंद आ रही है.
आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने 2014 में तलाक ले लिया लेकिन आज भी अच्छे दोस्त हैं. जब वे अपने बेटों और परिवारों की बात आती है तो दोनों कोई कमी नहीं छोड़ते. दोनों को एक-दूसरे के साथ लंच, डिनर डेट और फैमिली हॉलीडे पर स्पॉट किया गया है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.