श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के प्रोमोशन में बिजी हैं लेकिन ऐसे में वह अपने भाई के लिए समय निकालना नही भूलीं| श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के बाद वह पहली बार अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ स्क्रीन पर नज़र आयेंगी| श्रद्धा आने वाली फिल्म ‘हसीना’ में पर्दे पर भी सिद्धांत की बहन का ही रोल निभायेंगी|
इस फिल्म में सिद्धांत दाउद का किरदार निभाएंगे और श्रद्धा हसीना का किरदार निभाएंगी| श्रद्धा ने ट्विटर पर सिद्धांत के फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है| इससे पहले भी इसी अंदाज़ में श्रद्धा का लुक भी नज़र आ चुका है|
इससे पहले सिद्धांत कपूर भी नज़र आ चुके हैं| सिद्धांत कपूर की फिल्म ‘हसीना’ 14 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है| इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सैफ अली खान की ‘शेफ’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के साथ क्लैश होगी| अब देखना ये है के सिद्धांत कपूर की आने वाली फिल्म ‘हसीना’ लोगों को कितना प्रभावित करती है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.