Chhavi Srivastava
दुनिया भर में लोग आज ‘साइकिल दिवस’ मना रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक वीडियो शेयर कर साइकिल दिवस की बधाई दी है. वहीं, काजोल की शेयर की हुई इस वीडियो पर करण जौहर ने भी कमेंट किया है. आपको बता दें कि यह वीडियो थोड़ी फनी है लेकिन फनी होने के साथ-साथ गंभीर भी है.
दरअसल, यह वीडियो काजोल और बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के सॉन्ग ‘ये लड़का है दीवाना’ की है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल और शाहरुख साइकिल चला रहे हैं. इस बीच काजोल अचानक से गिर जाती हैं. आपको बता दें कि गिरने के बाद काजोल की याददाश्त चली गई थी.

वहीं, इस वीडियो पर करण जौहर ने कमेंट किया है. उन्होंने लिखा कि, ‘मैं यह कभी नहीं भूल सकता.’
वहीं, शाहरुख खान ने भी एक इवेंट के दौरान बताया था कि, काजोल अच्छी साइकिल नहीं चला पाती. शूटिंग के दौरान काजोल मुंह के बल गिर पड़ी और काजोल सबका मजाक बनाती है तो हम भी उन्हें देखकर हंसने लगे लेकिन कुछ टाइम बाद पता चला कि काजोल की याददाश्त चली गई है. उन्हें शॉर्ट टर्म एम्नेशिया हुआ था, उनके घुटनों पर भी चोट आई थी और वह किसी को पहचान नहीं पा रही थी. यहां तक की उन्होंने अजय देवगन को भी पहचानने से इंकार कर दिया था.
आपको बता दें कि इस एक्सीडेंट के बाद काजोल काफी परेशान रहती थीं. हालांकि, एक्सीडेंट के बाद कुछ घंटे सोने से उनकी याददाश्त वापस आ गई थी.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.