दिल्ली में वासुदेव घाट इस समय चर्चा में है ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ पूजा में शामिल होने के लिए आने वाले हैं। यह पहली बार होने वाला है, जब दिल्ली में कोई प्रधानमंत्री यहां भक्तों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए आ रहे हैं।
ऐसे में घाट की चर्चा जोरों शोरो से हर तरफ हो रही है। पीएम मोदी का नाम सुनकर अब छठ मनाने जा रहे भक्त भी उत्साहित है।
वासुदेव घाट क्यों है खास ?

छठ पूजा के लिए इस घाट को पिछले कई सालों से यहां भक्तों द्वारा खूब पसंद किया गया है यहां हजारों श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते है। वासुदेव घाट बहुत बीच में फैला हुआ हैं तो यह भक्तों को पूजा करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
यहां भक्तों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था और मेडिकल कैंप भी लगाए गए है, ताकि घाट पर भीगने के बाद महिलाएं आसानी से कपड़े बदल सकें। वासुदेव घाट करीबन 16 हेक्टेयर में फैला हुआ है, इसलिए यहां का नजारा और भी ज्यादा खास होता है।
वासुदेव घाट पर कब कब होती हैं आरती समय ?

दिल्ली में वासुदेव घाट पर आपको मंगलवार और रविवार को ही आरती देखने मिल सकती हैं। दिल्ली के वासुदेव घाट पर काशी (बनारस) हरिद्वार की तरह हर रोज आपको आरती देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए अगर आप वासुदेव घाट जाना चाहते है तो आपको दिन का भी ध्यान रखना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वासुदेव घाट जायेंगे ?

छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर (मंगलवार) को वासुदेव घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। यह दिल्ली में पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री छठ पूजा में वासुदेव घाट पर शामिल होंगे।

जिसको लेकर दिल्ली पुलिस और जिला स्तर की सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले घाट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली नगर निगम की टीमों ने घाट के आसपास से आवारा कुत्तों को हटाने का कार्य भी पूरा कर लिया है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।
SHIVAM SINGH
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.