nisha kashyap,02/05/2020.

विश्व भर में कोविड-19 के संकट लगातार बढ़ते जा रहे हैं| ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश भर में लॉकडाउन लागू है| दिन-प्रतिदिन कोरोना के आंकड़े नजरों के सामने बढ़ते नजर आ रहे हैं,जिसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि में बढ़ोतरी कर दी गई है| दूसरे चरण का लॉकडाउन 3 मई को समाप्त होने वाला है,परंतु इसके पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने की खबर सामने आई है,जिसकी जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा दी गई है| देश में बढ़ते खतरे को मद्देनजर रखते हुए भारतीय सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्तों तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है| अब 17 मई तक भारत में लॉकडाउन जारी रहेगा| गृह मंत्रालय द्वारा जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए एडवाइजरी दी गई है|
अनुमति मिल गई है ई-कॉमर्स को-
लॉकडाउन के बावजूद मोदी सरकार द्वारा कई रियायत भी दी गई है।इन रियायतओं में ई कॉमर्स के छुठ की भी घोषणा हुई है।ई-कॉमर्स को ग्रीन और ऑरेंज जोन में मंजूरी मिली है,साथ ही इन इलाकों में ऑनलाइन डिलीवरी की भी छूट है मगर ग्रीन जोन में 50 फिसदी कर्मचारीयों को बस डिपो में काम करने की इजाजत है और 50 फ़ीसदी ही सवारी लेकर बस चलाने की अनुमति दी गई है| टैक्स
मॉल्स और पब पर लगे रहेंगे ताले-
लॉकडाउन के दौरान कई गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है| बंदी के दौरान स्कूल,कॉलेज और शिक्षा संस्थान को 17 मई तक बंद रखा गया है| इनके अलावा गैर-जरूरी जगह जैसे मॉल,सिनेमा,पब, रेस्टोरेंट आदि पर भी पाबंदी लगा दी गई है| इस लॉकडाउन के दौरान रेल,मेट्रो और हवाई यात्राओं पर भी रोक है|
इसी के साथ गृह मंत्रालय द्वारा हर राज्य में लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है|
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.