11 April 2020,Sahil Saini
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन को पर चर्चा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में लॉकडाउन आगे बढ़ाए जाने पर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार देशव्यापी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा सकती है।देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कई राज्य की सरकारें लॉकडाउन बढ़ाने की बात कर चुकी हैं, जबकि ओडिशा और पंजाब सरकार ने पहले ही राज्यों में इसकी अवधि बढ़ा दी है।
पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की अवधि को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया। ओडिशा के बाद ऐसा करने वाला पंजाब दूसरा राज्य है। लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय यहां पंजाब मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।
विशेष मुख्य सचिव के बी एस सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘(मुख्यमंत्री) अमरिंदर सिंह की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने पंजाब कर्फ्यू/लॉकडाउन को 30 अप्रैल 2020/एक मई,2020 तक बढ़ाने को मंजूरी दी। आज से 21 दिन का विस्तार।” पंजाब में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं और यह 132 तक पहुंच गया। संक्रमितों में से 11 मरीजों की जान भी चली गयी।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.