भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपने नाम किया खिताब टीम इंडिया ने 50 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बना पाए और इसके जवाब में अफ्रीकी टीम को 45.3 ओवरों में 246 रन पर इंडिया ने समेट दिया। भारत ने इस मैच को 52 रनों से जीत लिया था। भारत इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल हारा था।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका का पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया ।
भारत को 298 रनों तक पहुंचने के लिए शेफाली का रहा बहुत बड़ा योगदान

स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर सबसे पहले आउट हो गई थी। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की शेफाली ने 87 रन की पारी खेली। 78 गेंदों में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए ।सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले जेमिमा रोड्रिग्ज 37 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं थी .

कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गईं. अमनजोत कौर 14 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजी से 24 गेंद पर 34 रन बनाकर टीम इंडिया को 298 रनों के करीब पहुंचाया. दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर आउट हो गई थी।
पीएम से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक चैंपियन बेटियों को दे रहे बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिला क्रिकेट टीम की ICC वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रदर्शन को उत्कृष्ट कौशल, आत्मविश्वास और टीम वर्क से भरपूर बताया. पीएम ने खिलाड़ियों की हिम्मत और लगन की सराहना की और कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आने वाले समय में नए खिलाड़ियों को खेलों की ओर प्रेरित करेगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा

वूमेंस वर्ल्ड कप जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है, जब टीम ने ICC वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतकर भारत का नाम रोशन किया. खिलाड़ियों के शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया. टीम की निष्ठा, समर्पण और सामूहिक प्रयास ने इस ऐतिहासिक सफलता को संभव बनाया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी, दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी और शैफाली वर्मा व लौरा वुल्वार्ट जैसी बल्लेबाजों की झकास पारियां इसे और यादगार बनाती हैं. पूरे देश ने इस जीत का जश्न मनाया. टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई.
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.