13 नवंबर 2019,दिव्यांश यादव
महाराष्ट्र में शिवसेना की राह पर एनडीए की पार्टियां दिखती नजर आ रही है, झारखंड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगुआई वाले गठबंधन एनडीए में दरार पड़ गई है !
भाजपा और सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के बीच सहमति नहीं बन पाई है और इसलिए अब लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है !
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि एलजेपी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी!
चिराग पासवान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “झारखंड में चुनाव लड़ने का आख़िरी फ़ैसला प्रदेश इकाई को लेना था।लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने यह फ़ैसला लिया है पार्टी 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आज शाम तक पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का एलान हो जाएगा।”
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग को हाल ही में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, चिराग पासवान लगातार दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं !
गौरतलब है कि, झारखंड में एनडीए के एक और सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने सोमवार शाम बिना भाजपा से चर्चा किए 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें से 3 सीटों पर रविवार को भाजपा ने भी प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस बाबत एजेएसयू का कहना है कि भाजपा उनको मजबूत सीटें नहीं दे रही है !जबकि झारखंड के बाद अब दिल्ली में भी अगले साल होने वाले विधानसभा में भी लोक जनशक्ति पार्टी के अकेले लड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है अब देखने वाली बात ये होगी की महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की फुट का फायदा विपक्ष कितना उठा पातीं है ?







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.