13 नवंबर, 2019, शिवानी पाल
चुनावी लहर…..महाराष्ट्र से झारखंड की ओर…
महाराष्ट्र में चल रहे दंगल पर राष्ट्रपति शासन लगने से ऐसा लग रहा है जैसे तूफान आने से पहले की शांति होती है कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है फिलहाल महाराष्ट्र में चले बीजेपी और शिवसेना के बीच के घमासान के बाद अब झारखंड के चुनावी तरंगों को देखने के लिए हो जाए तैयार ।
झारखंड में चुनावी बिगुल का ऐलान होने के बाद से ही वहां सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।दरअसल झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसम्बर तक चुनाव प्रेक्रिया पूरी होनी है।वहीं 23 दिसंबर को मतगणना के साथ चुनाव का नतीज़ा आना है।
झारखंड विधान सभा चुनाव में सभी पार्टियां चुनावी रंग भूमि में उतर आई है।बीजेपी और आजसू गठबंधन 81 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है वहीं बीजेपी ने अब तक 53 सीटों पर उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया हैं वहीं दूसरी पार्टी आजसू को 10 सीटें और 3 सीटों पर फ्रेंडली फाइट का ऑफर दिया गया है।
झारखंड में कुल 81 सीटों पर चुनाव होना है।आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि सभी चरणों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी की तैयारियां चल रही है एक-दो दिन में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा वही विपक्ष पार्टी में जेएमएम झारखंड मुक्ति मोर्चा 43,कांग्रेस 31, आरजेडी 7 का महागठबंधन जोर शोर से चुनावी तैयारी में नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी क्या झारखंड की भूमि पर भी महाराष्ट्र का इतिहास दोहराया जायेगा । क्या झारखंड में में भी वही सियासी घमासान देखने को मिलेगा जो महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को देखने के लिए मिला?
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.