Shubhashree Nayak
कैबिनेट में हुए भारी बदलाव , पीएम मोदी ने अपने पार्टी भाजपा में जोड़े नए चेहरे। इनमें 25 से ज्यादा एससी(sc), एसटी(ST) ,ओबीसी (obc)वर्ग को चुना गया है।कई मंत्रियों को सौंपे गए दूसरे जिम्मे। साथ ही 3 बड़े चेहरों को मंत्रिमंडल से निकाला गया और नए चेहरों को किया गया शामिल। इस फेरबदल के चलते पुराने नामी मंत्रियों की हुई छुट्टी ।
स्वास्थ्य संभालने वाले डॉक्टर हर्षवर्धन आईटी मंत्रालय के रविशंकर प्रसाद और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि, कोरोना के खिलाफ जंग में फ़ैल हुए यह बड़े चेहरे।
इसके चलते इनकी जगह लेने वालों की चुनौतियां और जिम्मेदारियां बढ़ गई है ।बीते बुधवार को नए मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ।
स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन की जगह मनसुख मांडवीया ने ली।
कानून और प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद की जगह किरण रिजिजू और अनुराग ठाकुर ने ले ली है।
साथ ही शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की जगह धर्मेंद्र प्रधान ने ली है।
जो पहले पेट्रोलियम मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल थे पेट्रोलियम मंत्री पद छोड़ने के बाद उनकी जगह हरदीप सिंह पुरी ने ले ली है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल की जगह अश्विनी वैष्णव ने ले ली है ।
मोदी कैबिनेट को मजबूत बनाने की कोशिश के चलते 9 महिला मंत्री की टीम भी नव दुर्गा के रूप में तैयार है। दर्शना जरदोश, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलजे ,स्मृति ईरानी ,निर्मला सीतारमण, मीनाक्षी लेखी, भारती प्रवीण, अनुप्रिया पटेल, अन्नपूर्णा देवी
मोदी के अलावा अब केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री है ।पहले कैबिनेट में कुल सदस्यों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई है। इस तरह कुल एक 41 सदस्य बचे हैं। आने वाले समय में इस कैबिनेट में बदलाव का परिणाम दिखेगा







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.