• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
बीजेपी पर निशाना साधते हुए झारखंड में गरजी प्रियंका!..
बीजेपी पर निशाना साधते हुए झारखंड में गरजी प्रियंका!..
Home
News
दुनिया

बीजेपी पर निशाना साधते हुए झारखंड में गरजी प्रियंका!..

December 20th, 2019 Upendra Kumar Paswan Articles, Breaking News, Hindi, News, दुनिया, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email


पाकुड़. 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बड़हरवा के श्रीकुंड में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव मां और मिट्टी का चुनाव है. झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है. सीएनटी-एसपीटी को लेकर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आदिवासियों पर हमला कराया. जिन कानूनों के लिए आदिवासी लड़े, बीजेपी ने उन्हें हटाने की कोशिश की. जबकि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए काम किया.

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों की जमीन छीनकर अमीर दोस्तों को देने के लिए लैंडबैंक बना रही है. यूपी के सोनभद्र में आदिवासियों को मारा गया, लेकिन मुझे वहां के पीड़ितों से मिलने देने से रोका गया. आदिवासियों के लिए संघर्ष करना कांग्रेस के कण-कण में है.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झारखंड में खनीज संपदाएं हैं. फिर भी लोग भूख से मर रहे हैं. बच्ची दम तोड़ रही हैं. जबकि बीजेपी मौत को झुठला रही है. बीजेपी प्रचार में सुपर हीरो है, लेकिन काम में सुपर जीरो. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि पांच साल में झारखंड में बीजेपी सराकर ने कितनी गरीबी मिटाई, कितना रोजगार दिया, ये बताए. पांच साल में बीजेपी की सरकार सिर्फ जमीन लूटने की सरकार रही. बैंक ने अमीरों का कर्जा माफ किया, लेकिन किसानों का नहीं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि देस में प्याज, दाल, चावल, इंटरनेट सब महंगा हो गया है. ऊपर से सरकार सरकारी कंपनियों को बेचने की योजना बना रही है. रेलवे और एयरपोर्ट बेचना चाहती है. देश के कोने-कोने में महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है. यूपी में बीजेपी विधायक ने दुष्कर्म किया. झारखंड में बीजेपी के एक प्रत्याशी पर यही आरोप है. लेकिन पीएम मोदी ने उनके साथ मंच शेयर किया.

पीएम पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देश की सच्चाई पर नहीं बोलते, सिर्फ बहाने मारते हैं. रोजगार, अर्थव्यवस्था, किसान, छात्र, महिला सुरक्षा और महंगाई, हर मोर्चे पर सरकार फेल है, लेकिन बहाना कांग्रेस पार्टी का देते हैं. पांच साल में बीजेपी ने सिर्फ झूठ परोसी है. ये फेल प्रधानमंत्री हैं, जो सिर्फ बांटने का काम करते हैं. असम में करोड़ों खर्च कर एनआरसी कराया, लेकिन फेल साबित हो गया. अब सीएए के खिलाफ चारो ओर विरोध हो रहा है. लेकिन फेल पीएम कुछ नहीं कर रहे. दम है तो पीएम सीएनटी, रोजगार, महिला सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और भूख से मौत पर बोलकर दिखाएं.

झारखंड विधानसभा चुनाव में ये प्रियंका गांधी की पहली सभा थी. पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का शोर थम गया. 20 दिसंबर को संथाल परगना की 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • breaking
  • jharkhand
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article उन्नाव रेप कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा!..
Previous article छात्रों के समर्थन मे उतरी हुमा कुरैशी!!

Upendra Kumar Paswan

Related Posts

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions