• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
बयान से पलटे केंद्रीय मंत्री हरदीप बोले,मनोज तिवारी नही है मुख्यमंत्री का चेहरा!
बयान से पलटे केंद्रीय मंत्री हरदीप बोले,मनोज तिवारी नही है मुख्यमंत्री का चेहरा!
Home
Articles
Hindi
Tv

बयान से पलटे केंद्रीय मंत्री हरदीप बोले,मनोज तिवारी नही है मुख्यमंत्री का चेहरा!

November 25th, 2019 Nitish Pathak Articles, Breaking News, Hindi, News, Tv, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

25,नवंबर’19 नीतीश पाठक

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि जब तक अभिनेता से नेता बने तिवारी को वह मुख्यमंत्री नहीं बना देते, वह चैन से नहीं बैठेंगे। हालांकि, पुरी ने बाद में अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि उनका मतलब था कि भाजपा मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली के चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी पुरी ने यह घोषणा पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने कही। पुरी ने कहा, “हम मनोज तिवारी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे।” पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार मनोज तिवारी’ और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ पुरी की घोषणा का स्वागत किया।

बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके कहने का मतलब था कि पार्टी मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं की है।

पुरी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। श्री मनोज तिवारी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे जोश से काम कर रही है। मेरे बयान का मतलब था कि भाजपा उनके नेतृत्व में भारी मतों से आगामी चुनाव जीतेगी।”

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • BJP Delhi
  • Hardip Singh Puri
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article झारखंड विधानसभा चुनाव :इन जगहों पर आज करेंगे पीएम मोदी दौरा।
Previous article अयोध्या में 'cowकोट' बनाने की पूरी तैयारी... कोट की कीमत जान रह जाएंगे हैरान...

Nitish Pathak

Related Posts

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions