Shubhashree Nayak
बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु हारे। बंगाल में काठी के नगर पालिका प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर रणदीप मन्ना ने दर्ज करवाया एफ .आई. आर ।
शुभेंदु और उनके भाई सोमेंदु पर लगाया गया सरकारी त्रिपाल की चोरी का आरोप। इसकी कीमत एक लाख बताई जा रही है ।

सोमेंदु कांठी नगर पालिका के पूर्व मुंसिपल चीफ भी रह चुके हैं ।शुभेंदु ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1956 वोटो से मात दी थी।
दर्ज शिकायत के मुताबिक कहा गया है की 29 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे शुभेंदु एवं उनके भाई के कहने पर नगर पालिका के गोदाम का ताला जबरदस्ती खुलवाया गया और वहां से सरकारी त्रिपाल को ले जाया गया इसकी कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। खबर के अनुसार चोरी के दौरान भाजपा नेताओं ने सेंट्रल आर्म्ड फोर्स इस्तेमाल किए।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.