फैशन एक लोकप्रिय शैली या अभ्यास है, खासकर कपड़े, जूते, मेकअप या जो कुछ हम खुद को आकर्षित करने के लिए प्रयोग में लाते हैं। इतना ही नहीं फर्नीचर या फिर कोई भी सामान सभी हमारी लाइफस्टाइल में ही आता है। पिछली शताब्दी से परिवर्तन की गति काफी तेज हुई, और महिलाओं और पुरुषों में फैशन, विशेष रूप से बालों के ड्रेसिंग में काफी बदलाव देखा गया है। फैशन को केवल शुद्ध सौंदर्य के रूप में नहीं देखा जाता है।
सोशल मीडिया, मशहूर हस्तियों और ब्लॉगर्स के प्रभाव से, उनकी आवाज आसानी से सुनाई जा रही है। फैशन इंसान की एक पहचान है। आज के दौर में लोगों को पहचान उनका फैशन ही दिलाता है। बदलते ट्रेंड के साथ साथ फैशन भी बदलता है। इंसान जो पहनता है वो उसकी पर्सनालिटी और उसका इंटरेस्ट दर्शाता है। ऊँची पहचान वाले लोग जो पहनते हैं जो उनको औरों से अलग बनाता है वही ट्रेंड बन जाता है।
और उनके फैशन को पसंद करने वाले लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उसी फैशन से अपनी भी एक पहचान बनाते है। सोशल मीडिया आधुनिक फैशन के सार्वजनिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है; फैशन काफी बड़ी संख्या में लोगों तक पोहंचता है और उन्हें नए नए ट्रेंड्स के बारे में पता चलता है।Instagram या Facebook पर पोस्ट आसानी से फैशन में नए रुझानों के बारे में जागरूकता में वृद्धि कर सकती है जो विशिष्ट वस्तुओं या ब्रांडों के लिए उच्च मांग तैयार कर सकती है, आज कल के दौर में फैशनेबल होना एक जरुरत है जो खुद को निखारने के लिए पूरी करनी जरुरी है।
अभिषेक बावा।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.