19january2020, Upandra kumar
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि जो लोग अपने हक़ की मांग करते,हक़ की लड़ाई लड़ते है बीजेपी उसे देशद्रोह कहती है. कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी के मामले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला, प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा के लोग बहुत परेशान कर रहै है. हार्दिक ने अपने समाज के लोगों के लिए आवाज उठाया उनके लिए नौकरियों मांगी,छात्रवृत्ति मांगी,किसान आंदोलन किया लेकिन भाजपा इसे देशद्रोह बोल रही है.
दरअसल कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को विरमगांव के पास हासलपूर से गिरफ्तार कर लिया गया था. हार्दिक पटेल को राजद्रोह के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है, इस मामले में कोर्ट ने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और 24 जनवरी को हाजिर होने को कहा था, लेकिन उनको पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद की एक अदालत ने हार्दिक पटेल के खिलाफ पाटीदार आरक्षण समर्थक रैली के बाद हुई हिंसा के मामले में दायर राजद्रोह के एक केस में शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था.क्या है पूरा मामला
25 अगस्त 2015 को अहमदाबाद में जीएमडीसी मैदान में पाटीदार आरक्षण समर्थक रैली के बाद राज्य भर में तोड़फोड़ और हिंसा हुई थी जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसी साल अक्टूबर में एक केस दर्ज किया था. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में हार्दिक और उनके कुछ सहयोगियों पर हिंसा फैलाने और चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र करने का आरोप लगाया था.पुलिस उपायुक्त, डीसीपी राजदीपसिंह जाला ,अपराध शाखा ने पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है जाला ने कहा, हमने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्हें वीरमगाम के पास से गिरफ्तार किया है, हम उन्हें कल अदालत के समक्ष पेश करेंगे.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.