21 April 2020,Neha Pandey
[21/04, 3:48 PM] Neha Jhajha Bihar: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस का डांस और एक्सप्रेशन्स करोड़ों फैन्स को दीवाना बना देते हैं। माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और उनके डांस के कितने दीवाने हैं इसे बताना मुश्किल है. ऐसे में अब जबकि लोग घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं, माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर कत्थक करते हुए नजर आ रही हैं. अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया है. जहां पर कत्थक रियाज करते हुए दिखाई दे रही हैं, क्योंकि घर के बाहर जाना संभव नहीं है इसलिए एक्ट्रेस ने यह नया तरिका निकाला है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘घर पर समय बिताने का इससे बेहतर तरीका क्या है, जिससे आप बहुत प्यार करते हैं! यहां मेरे कथक रियाज का दूसरा सत्र है. आपको बता दें कि माधुरी कत्थक का रियाज अपने घर पर रहकर इंटरनेट के माध्यम से कर रही हैं. माधुरी दीक्षित अपने वीडियो में पैरों में घुंघरू बांधकर पूरे मन से रियाज करती हुई नजर आ रही हैं. कत्थक करते हुए माधुरी दीक्षित की दिलकश अदाएं फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. इस वीडियो पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘आप बहुत कमाल की डांसर है मैम, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.’
इससे पहले भी माधुरी दीक्षित पैरों में घुंघरू बांधकर थिरकती नजर आ चुकी हैं. अपने बेटे को कथक के एक-एक स्टेप बखूबी सिखाती दिखाई दे रही थीं. खास बात तो यह है कि उनके बेटे भी अपनी मम्मी की तरह कत्थक करने की पूरी कोशिश कर रहे थें. वीडियो में एक्ट्रेस पूरी तरह टीचर बनी हुई थीं तो वहीं उनके बेटे एक अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीखते नजर आ रहे थें.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.