• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

April 1st, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
पुलिस से बचने के लिए क्या है राज कुंद्रा का प्लान B
Home
Articles

पुलिस से बचने के लिए क्या है राज कुंद्रा का प्लान B

July 28th, 2021 urvashi Goel Articles 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

Leena Rajput

राज कुंद्रा पोर्नोग्रफी केस हर बीतते दिन के साथ और जटिल होता जा रहा है. नित नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ताजा मामला ये है कि इस केस की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में एक पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन का ज़िक्र किया है. इस PPT में बॉलीफेम ऐप से अगले तीन साल की कमाई और उससे होने वाले फायदे का ज़िक्र है. इसके अलावा कुछ वॉट्स ऐप चैट की मदद से उनके प्लान B के बारे में भी पता चला है.राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच पॉर्न वीडियोज़ से जुड़े मामले की गहनता से जांच कर रही थी. जब राज कुंद्रा के साथी उमेश कामत की गिरफ़्तारी हुई, तब पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे. उन्हीं सबूतों के आधार पर अप्रैल में एक चार्जशीट फाइल की गई थी. इस चार्जशीट में पॉर्न वीडियोज़ की मदद से अगले तीन सालों की कमाई और उससे होने वाले फायदे का ज़िक्र है. इस चार्जशीट की एक कॉपी इंडिया टुडे के हाथ लगी है. उस पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के आधार पर हम आपको प्रति साल के दर से कमाई से बारे में नीचे बता रहे हैं-
साल ग्रॉस रेवेन्यू प्रॉफिट
2021-22 36.50 करोड़ रुपए 4,76,85,000 करोड़ रुपए
2022-23 73 करोड़ रुपए 4,76,85,000 करोड़ रुपए
2023-24 1.46 अरब रुपए 30,42,01,400 करोड़ रुपए
मगर अभी कई आंकड़े पुलिस को समझ नहीं आ रहे हैं. राज कुंद्रा को अरेस्ट करने के बाद वो इस मामले में क्लैरिटी हासिल करने की कोशिश में हैं. राज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करेगी. इसी पावरपॉइंट प्रेज़ेंटेशन का एक और पन्ना मिला है, जिसमें बॉलीफेम मीडिया लिमिटेड नाम की कंपनी का एस्टीमेटेड रेवेन्यू लिखा हुआ है. मगर ये आंकड़ें रुपए में नहीं, पाउंड में लिखे हुए हैं.कई रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा के वॉट्स ऐप चैट्स से कुछ ज़रूरी बातें पता चली हैं. इसमें सबसे खास है बॉली फेम ऐप का ज़िक्र. जब गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल के ऐप स्टोर ने हॉटशॉट्स को अपने प्लैटफॉर्म से हटाया, तब राज कुंद्रा बॉली फेम को अपना प्लान B बता रहे थे. जब फरवरी 2021 में पॉर्नोग्रफी रैकेट का भांडा फूटा, तो राज कुंद्रा ने अपना प्लान B एक्टिवेट कर दिया. उन्होंने अपना मोबाइल फोन बदल दिया. जब मुंबई पुलिस ने उनसे पुराना फोन मांगा, तो राज ने कहा कि उन्होंने नया फोन खरीदने के बाद पुराना फोन हटा दिया था. मुंबई पुलिस के मुताबिक राज का पुराना फोन इनवेस्टिगेशन के लिहाज़ से बहुत ज़रूरी है. क्योंकि जब पॉर्न रैकेट्स चल रहे थे, तब उससे जुड़े ढेर सारे डिटेल्स राज के फोन पर रहे होंगे. उन वॉट्स ऐप चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, फोटोज़ और वीडियोज़ से इस केस में बहुत मदद मिलती.
इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से छपी एक रिपोर्ट में बताया कि फरवरी में पॉर्नोग्रफी रैकेट की जांच के बाद से कुंद्रा ने एक नए ऐप पर काम करना शुरू कर दिया था. वो इसी बिज़नेस में लगे रहना चाहते थे क्योंकि इससे अच्छी कमाई हो रही थी. जब तक पुलिस दूसरे आरोपियों की मदद से राज कुंद्रा तक पहुंचती, तब तक राज अपनी सेफ्टी का सारा इंतज़ाम कर चुके थे. जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा के अंधेरी वाले ऑफिस पर रेड मारी, तब उन्हें पता चला कि बहुत सारा डेटा डिलीट किया जा चुका है. इस सर्वर का एक्सेस सिर्फ दो-तीन लोगों के पास ही था. पुलिस को शक है कि ये डेटा खुद राज कुंद्रा ने या उनके टेक्निकल हेड रायन थॉर्प ने डिलीट की हो सकती है. पुलिस डिजिटल फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उस डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article कुलधरा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी फंसे एक और नए मामले में!
Previous article बाराबंकी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत से 18 लोगों की मौके पर मौत, दर्जनों घायल

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions