• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
पिछले एक साल में 5 राज्यों में हारी BJP, 2017 के मुकाबले आधी हो गई पार्टी की हिस्सेदारी
पिछले एक साल में 5 राज्यों में हारी BJP, 2017 के मुकाबले आधी हो गई पार्टी की हिस्सेदारी
Home
Articles
Hindi
Tv

पिछले एक साल में 5 राज्यों में हारी BJP, 2017 के मुकाबले आधी हो गई पार्टी की हिस्सेदारी

December 27th, 2019 Kranshnan Shukla Articles, Breaking News, Hindi, News, Tv, दुनिया, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

27 December 2019 Krashnan Shukla

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथ से झारखंड भी खिसकता दिख रहा है. रुझानों के मुताबिक ही परिणाम रहे तो केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की हिस्सेदारी देश के मात्र 35 प्रतिशत हिस्से पर रह जाएगी. 2017 में पूरी हिंदी भाषी पट्टी पर शासन के साथ 71 प्रतिशत हिस्से पर बीजेपी का नियंत्रण था.

अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत के बावजूद कई राज्यों में बीजेपी की हार से पार्टी के बड़े नेता आगामी विधानसभाओं चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो सकते हैं. आने वाले समय में दिल्ली और बिहार में चुनाव होने हैं.

आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि जिन राज्यों में बीजेपी की उसके अपने दम पर या सहयोगियों के साथ सरकार है वहां आबादी करीब 43 प्रतिशत है जबकि दो साल पहले 69 फीसदी से अधिक आबादी वाले राज्यों में बीजेपी की सरकार थी.

पार्टी के लिए यह चिंता की बात है कि 2018 से राज्यों के चुनाव में उसका ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. वह इस अवधि में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता खो चुकी है. लोकसभा चुनाव में उसकी जबरदस्त जीत भी राज्यों में लाभ दिलाने में कामयाब नहीं रही.

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी को विधानसभा चुनावों में रणनीति बदलनी होगी. हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में विपक्षी दलों ने पिछली बार के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया. बीजेपी दोनों ही राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी लेकिन पहले की तुलना में उसे कई सीटें गंवानी पड़ीं.

पार्टी ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली लेकिन महाराष्ट्र में प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस-एनसीपी के सामने बीजेपी का सपना टूट गया जिसने उसकी पुरानी सहयोगी शिवसेना के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली.

झारखंड की स्थापना के बाद से पहली बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी भी नहीं बन पाई है. इससे पहले वह हमेशा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत झारखंड में 55 प्रतिशत से अधिक था तो हरियाणा में 58 प्रतिशत था. हालांकि इन दोनों राज्यों में कुछ ही महीने बाद हुए विधानसभा चुनावों में उसका वोट प्रतिशत गिरकर क्रमश: 33 और 36 प्रतिशत पर आ गया.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • BJP
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article जानिए कैसे हुई थी सलमान खान की बॉलीवुड में एंट्री, 'मैंने प्यार किया' से 'दबंग-3' तक
Previous article झारखंड विधानसभा में आधे विधायक दागी, 41 MLA के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

Kranshnan Shukla

Related Posts

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions