• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
पार्टी प्रवक्ता कौन हारे,कौन जीते! जाने संबित और सुरजेवाला को।
पार्टी प्रवक्ता कौन हारे,कौन जीते! जाने संबित और सुरजेवाला को।
Home
News
राजनीति

पार्टी प्रवक्ता कौन हारे,कौन जीते! जाने संबित और सुरजेवाला को।

December 25th, 2019 Nitish Pathak Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

25 दिसंबर 2019 नीतीश पाठक

लोकसभा चुनाव के बाद देश में कुल 7 विधानसभा चुनाव हुए. इसमे सभी पार्टियों के बड़े बड़े दिग्जग और फायरब्रांड नेताओ ने भी अपना किस्मत आजमाया।लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है की टीवी पर अपने पार्टी के पक्ष रखने वाले। नेताओ ने भी अपना किस्मत आजमाया। लोकसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया. वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्य उसके हाथ से फिसल गए.इसी दौरान सभी चुनाव में पार्टी के कुल 16 प्रवक्ताओ ने भी चुनाव मैदान में कूद पड़े.

लोकसभा के बाद अरुणाचल प्रदेश,आंध्र प्रदेश,हरियाणा,महाराष्ट्र और झारखण्ड में विधानसभा के चुनाव हुए.जहां पर देश के पार्टी के 16 प्रवक्ताओँ ने अपना किस्मत आजमाया। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने जहां अपनी जीत की सिलसिला जारी रखा. वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गढ़ गुना में ही हार गए.

आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रवक्ता चुनावी मैदान में उतरे?

ये सभी प्रवक्ताओ को लोकसभा में हुई हार!

संबित पात्रा, बीजेपी, पुरी (ओडिशा)

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से किस्मत आजमाया था. मोदी लहर के बावजूद संबित पात्रा को बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्र से शिकस्त मिली. हालांकि दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी. पिनाकी मिश्र 12 हजार से कम वोटों के अंतर से जीते थे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुना (मध्य प्रदेश)

कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव में अपने गढ़ गुना से ही हार गए थे. 2002 से 2014 तक लगातार चार बार गुना लोकसभा सीट से जीतते आ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी 5वीं चुनावी लड़ाई बीजेपी के कृष्णपाल सिंह यादव से 1,25,549 वोटों के भारी अंतर से हार गए थे.

आतिशी, पूर्वी दिल्ली, AAP (दिल्ली)

आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से आतिशी को उम्मीदवार बनाया था. उन्हें बीजेपी के गौतम गंभीर ने मात दी थी. पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर को 6 लाख से अधिक वोट मिले थे. इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की आतिशी थीं.

दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस, रोहतक (हरियाणा)

हरियाणा के रोहतक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा को कड़े मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बीजेपी प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा ने कड़े मुकाबले में 7 हजार 503 वोटों से हराया था.

भक्त चरण दास, कांग्रेस, कालाहांडी (ओडिशा)

ओडिशा के कालाहांडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रवक्ता भक्त चरण दास मैदान में थे. इस सीट पर बीजेपी के बसंत कुमार पांडा ने बीजेडी के पुष्पेंद्र सिंह को 26 हजार 814 वोटों से हराया था. भक्त चरण दास तीसरे स्थान पर थे.

राघव चड्डा, AAP, साउथ दिल्ली (दिल्ली)

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने 367043 वोटों से जीत हासिल की थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्डा को पटखनी दी थी. राघव चड्डा को 319971 वोट मिले थे.

दिलीप पांडे, AAP, उत्तर-पूर्वी दिल्ली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रवक्ता दिलीप पांडे को मैदान में उतारा था. इस सीट से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाजी मारी थी. इस सीट से शीला दीक्षित भी मैदान उतरी थीं.

बैजयंत पांडा, बीजेपी, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)

ओडिशा की हॉट सीटों में शुमार केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी ने बैजयंत पांडा को मैदान में उतारा था. नवीन पटनायक के विश्वस्तों की सूची में शामिल रहे बैजयंत पांडा के बीजेपी में आने पर इस सीट की लड़ाई रोमांचक हो गई थी. हालांकि बीजेडी के अनुभव मोहंती ने बीजेपी के बैजयंत पांडा को 1 लाख 52 हजार 584 वोटों से हरा दिया था.

लोकसभा में ये प्रवक्ता जीते !

भगवंत मान, AAP, संगरूर (पंजाब)

संगरूर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल से परमिंदर सिंह ढींढसा, कांग्रेस से केवल सिंह ढिल्लन और आम आदमी पार्टी से भगवंत मान चुनाव लड़े थे. इस सीट से लगातार दूसरी बार भगवंत मान जीते. उन्होंने कांग्रेस के केवल सिंह ढिलन को 110211 वोटों से शिकस्त दी थी.

मीनाक्षी लेखी, बीजेपी, नई दिल्ली

नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी का मुकाबला कांग्रेस के अजय माकन और आम आदमी पार्टी के बृजेश गोयल से था. इस सीट से लेखी ने करीब 2.5 लाख वोटों से जीत हासिल की थी.

गौरव गगोई, कांग्रेस, कलियाबोर (ओडिशा)

कलियाबोर लोकसभा सीट पर गौरव गोगोई ने जीत दर्ज की थी. गौरव गोगोई कांग्रेस के प्रत्याशी थे. उन्होंने असम गण परिषद् के उम्मीदवार मोनी माधव महंत को हराया. गोगोई की जीत 209994 वोटों के बड़े अंतर से हुई थी.

राजीव प्रताप रुडी, बीजेपी, सारण (बिहार)

सारण लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने आरजेडी के चंद्रिका राय को 138429 वोटों से हराया था. राजीव प्रताप रूडी को 499342 और चंद्रिका राय को 360913 वोट मिले थे. लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण लोकसभा सीट बिहार की सबसे हाई प्रोफाइल संसदीय सीट मानी जाती है.

अरविंद सावंत, मुंबई साउथ (महाराष्ट्र)

मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा को पटखनी दी थी. इस चुनाव में मिलिंद मुरली देवड़ा को 321870 मिले, जबकि शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत ने 421937 वोट हासिल करके जीत दर्ज कर थी.

देश में अलग अलग विधानसभा चुनावो के नतीजों में जीते प्रवक्ता !

विधानसभा चुनाव के नतीजे

रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस, कैथल (हरियाणा)

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैथल सीट से कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हार गए थे. उन्हें बीजेपी के लीला राम ने 567 वोटों से शिकस्त दी थी. वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नवाब मलिक को जीत मिली थी. इन दोनों नेताओं का अपनी-अपनी पार्टी में बड़ा कद है.

गौरव वल्लभ, कांग्रेस, जमशेदपुर पूर्व (झारखंड)

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ जमशेदपुर पूर्व सीट से मैदान में थे. इस सीट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी के बागी सरयू राय मैदान में थे. इस सीट से गौरव वल्लभ के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास भी हार गए. जमशेदपुर पूर्व से सरयू राय ने जीत दर्ज की थी.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • BJP
  • Congress
  • Randeep singh surjewala
  • Spoke Person
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी पर वार, ‘RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है’
Previous article झारखंड विधानसभा चुनाव, हारने के बाद बीजेपी विधायक ने कहा चेहरा बदलना पडेगा!

Nitish Pathak

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions