एलपीजी संकट को लेकर संसद में राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी पार्टियां एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने कुछ ऐसे नारे लगाए जिसमें ( नाम नरेंदर काम सरेंडर) नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ जैसे नारे लगाए गए।

एलपीजी सिलेंडर को लेकर चर्चा की माग क्यों

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने LPG गैस की देश में कमी होने के कारण लोकसभा में चर्चा होनी चाहिए। इसीलिए उन्होंने नोटिस दिया था, विपक्षी पार्टियां का कहना था कि देश में कई हिस्सों में LPG की कमी के कारण लोग लाइनों में लगे है लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। कई जिलों में इसकी आपूर्ति प्रभावित हो चुकी हैं, इसलिए सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
आखिर क्या बोली सरकार

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू का कहना है कि इस पर सरकार जरूर देने के लिए तैयार है यह एक महत्वपूर्ण विषय है। और सरकार इस पर पूरी जिम्मेदारी के साथ जवाब देने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं है सरकार इस पर जबाव देना नहीं चाहती। जैसे ही संबंधित मंत्री सदन में आएंगे फिर सरकार इस मुद्दे पर जवाब देगी।
ऊर्जा सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी

नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आने वाले समय में ईंधन एक देश में बड़ी समस्या बन सकता है। क्यों कि इस देश में ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह ठप (प्रभावित)हो चुकी हैं। उनका कहना है कि गलत विदेश नीति के कारण ये समस्या उत्पन्न हुई है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी थोड़ा वक्त है। इसको तैयार कर सकती हैं। और इसको लेकर प्रधानमंत्री और सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए, वरना देश के करोड़ों लोगों को ये खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
Shivam Singh
BJMC







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.