दिल्ली में खुली शराब की दुकानें, इतनी भीड़ उमड़ी की करनी पड़ी बंद
6 May 2020,Anukampa
राजधानी दिल्ली में सोमवार को लंबे वक्त के बाद खुली शराब की दुकाने यहां कई जगह लंबी कतारें दिखी. जब सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होना शुरू हुआ तो, मजबूरन पुलिस को कई दुकानें बंद करवानी पड़ी.
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से हलचल देख रही है. इस बार शराब की दुकानें भी खुल गई है ऐसे में सोमवार को दिल्ली की शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ नजर आई. भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कई इलाकों में पुलिस को दुकानें बंद करवानी पड़ी.
24 मार्च के बाद से ही देश भर में लॉक्डाउन वजह से शराब की
दुकानें बंद थी. अब जब लॉक्डाउन का तीसरा फेस आया है तो शराब- पान- गुटखा की दुकानों को खोल दिया गया है.
लॉक्डाउन- 3 में दिल्ली समेत कई इलाकों में काफी छूट दी गई है.दिल्ली अभी रेड जोन में है. लेकिन, उसके बावजूद राज्य सरकार ने कुछ छूट देने का ऐलान किया है.इस दौरान जरूरत की दुकानों के अलावा गली मोहल्लों में सभी तरह की इक्की दुक्की
दुकानों को खोलने की भी छूट है. दिल्ली में प्राइवेट दफ्तरों को भी खोला गया है जहां पर 33 फीस दी स्टाफ उपस्थित रह सकेगा.
कृष्णा नगर में खुली शराब की दुकानों को भी बंद करवाया गया क्योंकि यहां पर लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे. हालांकि,अभी शराब की दुकानों को भी बंद करवाने का कोई अधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.