• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 26th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
दिल्ली के निवासी ही प्राइवेट अस्पतालों में करा सकेंगे अपना इलाज..
दिल्ली के निवासी ही प्राइवेट अस्पतालों में करा सकेंगे अपना इलाज..
Home
Lifestyle
हेल्थ

दिल्ली के निवासी ही प्राइवेट अस्पतालों में करा सकेंगे अपना इलाज..

June 7th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

07 June 2020,Shivani Rajwaria

कोविड 19 के ख़िलाफ़ दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है अब ये फैसला और कितनी उलझने बढ़ाएगा ये देखना होगा. दरअसल,अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह ऐलान किया है कि अब दिल्ली में दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासी ही इलाज करा पाएंगे जो दिल्ली के निवासी नहीं है उसे अपना इलाज केंद्र सरकार के अस्पतालों में कराना होगा यह फैसला दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली कैबिनेट ने लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जून के अंत तक 15 हजार कोरोना के मरीजों के लिए बेड की जरूरत होगी. एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने ये फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने अब तक दिल्ली के अस्पतालों में सभी को दी जा रही सेवाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि मार्च के महीने तक दिल्ली के सारे अस्पताल पूरे देश के लोगों के लिए खुले रहे. किसी भी समय दिल्ली के अस्पतालों में 60 से 70 फ़ीसदी लोग दिल्ली से बाहर के थे. लेकिन कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर दिल्ली के अस्पताल बाहर वालों के लिए खोल दिए तो दिल्ली वालों का क्या होगा?

मुख्यमंत्री का कहना है कि इस संबंध में लोगों की राय मांगी गई थी. इसमें दिल्ली के 90 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि जब तक कोरोना है, तब तक दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज हो. उन्होंने बताया कि 5 डॉक्टर की एक कमेटी बनाई थी. उसने अपनी रिपोर्ट दी है. डॉ. महेश वर्मा इस कमेटी के अध्यक्ष थे. कमेटी ने कहा है कि जून के अंत तक दिल्ली को 15 हजार बेड की ज़रूरत होगी. कमेटी का भी यही कहना था कि अगर सभी के लिए दिल्ली के अस्पताल खोल दिए जाएंगे तो दिल्लीवासियों का इलाज कैसे हो पाएगा ऐसे तो 3 दिन में ही सारे बेड भर जाएंगे.दिल्ली में बाहर से आए लोगों के लिए अस्पतालों की सेवा नहीं दी जानी चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अस्पतालों का हवाला देते हुए कहा कि बाहर से आए लोग केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज करा सकते है केंद्र सरकार के अस्पताल में कोई भी इलाज करा सकता है. दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के अस्पतालों में 10,000-10,000 बेड हैं. दिल्ली में प्राइवेट हॉस्पिटल्स भी दिल्लीवासियों का ही इलाज करेंगे वहीं उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रीटमेंट वाले अस्पतालों में कोई भी मरीज जा सकता है और अपना इलाज करा सकता है।
दिल्ली में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले दिन भर दिन लोगों में डर की स्थिति पैदा कर रहे हैं मैं दिल्ली सरकार भी काफी भयभीत नजर आ रही है ऐसे में अस्पतालों को वर्गो में बांटना कितना सटीक बैठेगा यह तो आने वाले दिन ही बताएंगे।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • CM Kejriwal
  • Delhi government
  • Private hospital
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article दिल्ली सरकार का आदेश, नहीं मानने पर कार्रवाई…
Previous article कोरोना से उपजे संकट पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मार्च 2021 तक नई योजनाओं पर लगाया ब्रेक……

Shivani Rajwaria

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions