सोनी सब का ‘टीवी, बीवी और मैं’ शो में टेलीविजन प्रोड्यूसर राजीव (करण वीर मेहरा) और उसकी पत्नी प्रिया (श्रुति सेठ) की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि सेट की उसकी जिंदगी में कमाल के कॉमिक ड्रामे और उसकी व्यक्तिगत जिंदगी में गलतफहमियों की वजह से किस तरह की मजाकिया स्थितियां बनती हैं। शो के आने वाले एपिसोड में दो नये कलाकारों की एंट्री होने वाली हैं।

प्रतिभाशाली और खूबसूरत हुनर हेल और ‘मौका मौका’ ऐड से चर्चा में आये नवोदित अभिनेता विशाल मल्होत्रा इस शो में कैमियो करने वाले हैं। हुनर, राजीव के बचपन की दोस्त कामिनी का किरदार निभायेंगी, जबकि विशाल पुलिसवाले की भूमिका निभाने वाले हैं, जो राजीव को गिरफ्तार करेगा। कहानी उस समय एक मजेदार मोड़ लेती है, जब राजीव अपने घर पर एक पार्टी रखता है और हर कोई नशे में है। इस पूरे ड्रामे के अंत में कामिनी, राजीव के पिता बाबूजी से शादी कर लेती है और वो पुलिसवाला राजीव के पीछे लगा हुआ है, क्योंकि बीती रात राजीव ने उसकी वैन चुरा ली थी। सबसे मजेदार बात यह है कि किसी को भी याद नहीं कि उन्होंने पिछली रात नशे में क्या किया था।
हुनर ने बताया, ‘मैं ‘टीवी, बीवी और मैं’ में शामिल होने पर बेहद खुश हूं, क्योंकि मैं इसकी शुरुआत से ही इसका हिस्सा बनना चाहती थी। मैं लंबे समय से कॉमेडी करना चाहती थी और आखिरकार मुझे अपनी कॉमेडी का हुनर दिखाने का मौका मिल ही गया। करण वीर मेहरा, तन्वी ठक्कर और करण गोधवानी के साथ शूटिंग करना बहुत आसान है, क्योंकि मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। इस ट्रैक की शूटिंग करने में सचमुच काफी मजा आया।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.